ट्रेन टिकट बुक करते समय लोगों को जानकारी ध्यान से चेक करते हैं. लेकिन यात्रियों की डिटेल में उम्र (Age) को लेकर ज्यादा ख्याल नहीं रखते हैं. कई बार टिकट में दिया गया उम्र आपके ID में दी गई उम्र से अलग होता है. लेकिन इस छोटी गलती की वजह से आपको यात्रा में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. कुछ गलतियों के लिए आप पर रेलवे जुर्माना भी लगा सकता है. ऐसे में टिकट बुकिंग के समय ही सारी जानकारी अच्छी तरह से चेक करना चाहिए और डिटेस सही-सही डालनी चाहिए.
टिकट में उम्र गलत डालने क्या लग सकता है जुर्माना
रेलवे टिकट में दर्ज उम्र और आपके पहचान पत्र की जानकारी अलग है तो ऐसे में टिकट चेक करते समय TTE सवाल उठा सकता है. रेलवे एक्ट, 1989 की धारा 54 के तहत सफर के दौरान TTE यात्री की टिकट जांच कर सकता है. इसके लिए आपका पहचान पत्र भी मांगा जा सकता है. उम्र गलत होने पर कितनी फीस लगाया जा सकता है, इसे लेकर सीधा चार्ज नहीं बताया गया है. यह मामले की परिस्थितियों और रेलवे द्वारा की गई जांच पर निर्भर करता है.
गलत उम्र डाली गई है तो क्या करें
टिकट में भूल से गलत उम्र दर्ज हो गया है तो आप इसे नजरअंदाज नहीं करें. आप सफर शुरू करने से पहले ही इसे ठीक कराने की कोशिश कर सकते हैं. हालांकि IRCTC की वेबसाइट या ऐप से बुक किए गए टिकट में ऑनलाइन उम्र या नाम बदलने का कोई विकल्प नहीं होता है. लेकिन कुछ मामलों में यात्री अपने ई-टिकट का प्रिंटआउट और असली सरकारी पहचान पत्र (आधार, पैन, वोटर आईडी) लेकर नजदीकी रेलवे स्टेशन के Reservation Counter पर मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक (Chief Reservation Supervisor) को लिखित आवेदन देकर सुधार का प्रयास कर सकते हैं, हालांकि सामान्यतः काउंटर से बुक या ऑनलाइन टिकट में चार्ट बनने से पहले रेलवे काउंटर पर इसमें बदलाव के नियम सीमित हैं.
अगर गलत उम्र दर्ज करने की वजह से आपने वरिष्ठ नागरिक (Senior Citizen) या किसी अन्य रियायत का लाभ उठाया है और आप उसके पात्र नहीं हैं, तब टीटीई द्वारा जुर्माना (Fine) या अंतर का अतिरिक्त किराया वसूला जा सकता है.
टीटीई चार्ज लागते हुए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
Dear @RailMinIndia @IRCTCofficial,
— ramakant (@ramakantfbx) June 24, 2026
Need clarification on two points regarding PNR 4139002538, Train 22691 Rajdhani Exp, DOJ: 23-Jun-2026 (Bengaluru–Nagpur).
1) During ticket checking, the TTE asked me to accompany him to the pantry coach, where there were no other passengers,… pic.twitter.com/aFlxdEUDJX
वायरल हुआ उम्र को लेकर वूसली का मामला
सोशल मीडिया पर एक यात्री ने दावा किया है कि टिकट बुक करते समय उम्र गलती से 24 की जगह 1 दर्ज हो गया. हालांकि इस गलती के बाद भी उसने किसी किराया छूट का लाभ भी नहीं लिया था. उसके पास वैध पहचान पत्र भी था. यात्री ने दावा किया कि टिकट चेकिंग के दौरान उससे 7035 रुपये का चार्ज वसूला गया. यह चार्ज उस पर Without Ticket के तहत लिया गया.
यह भी पढ़ेंः जींद-सोनीपत ही नहीं अब दिल्ली तक चलेगी हाइड्रोजन ट्रेन, पानीपत और सफीदों तक कनेक्टिविटी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं