विज्ञापन

दिल्ली से सवा दो घंटे में लखनऊ और 4.5 घंटे में पटना पहुंचाएगी बुलेट ट्रेन, देखें पूरा रूट चार्ट

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली से यूपी-बिहार हाईस्पीड रेल कॉरिडोर (Bullet Train) को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. इस कॉरिडोर के तैयार होने के बाद अब दिल्ली से पटना की दूरी महज 4.5 घंटे और लखनऊ की दूरी 2 घंटे 12 मिनट में तय होगी. जानिए आगरा, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी का ट्रैवल टाइम व रूट डिटेल्स.

दिल्ली से सवा दो घंटे में लखनऊ और 4.5 घंटे में पटना पहुंचाएगी बुलेट ट्रेन, देखें पूरा रूट चार्ट
अब 4.5 घंटे में पूरा होगा दिल्ली से पटना का सफर
NDTV

Delhi Patna Bullet Train Route: दिवाली (Diwali) और छठ (Chhatt) जैसे महापर्वों के दौरान दिल्ली (Delhi) से उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और बिहार (Bihar) जाने वाली ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ और लंबे सफर की समस्या का अब स्थायी समाधान होने जा रहा है. दरअसल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश के अगले सबसे बड़े हाईस्पीड रेल कॉरिडोर (Bullet Train Corridor) को लेकर बड़ा अपडेट दिया  है.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, प्रस्तावित बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली से बिहार की राजधानी पटना की लगभग 1,170 किमी की दूरी महज 4.5 घंटे में पूरी हो सकेगी, जिसे तय करने में फिलहाल सुपरफास्ट और राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों से भी लगभग 12 घंटे का समय लगता है.

जानें किस शहर का कितना घटेगा समय

प्रस्तावित दिल्ली-यूपी-बिहार बुलेट ट्रेन कॉरिडोर देश के सबसे बीजी रेल रूटों में से एक को हाई स्पीड कनेक्टिविटी से जोड़ेगा. रेल मंत्री की ओर से साझा किए गए अनुमानित समय और दूरी का पूरा चार्ट नीचे देख सकते हैं. 

किस स्टेशन से किस स्टेशन तकदूरी समय
 दिल्ली से आगरालगभग 200 किमीमात्र 58 मिनट
 दिल्ली से कानपुरलगभग 455 किमी1 घंटा 50 मिनट
 दिल्ली से लखनऊलगभग 495 किमी2 घंटे 12 मिनट
 दिल्ली से प्रयागराजलगभग 750 किमी3 घंटे
दिल्ली से वाराणसीलगभग 945 किमी3 घंटे 33 मिनट
 दिल्ली से पटनालगभग 1,170 किमी4 घंटे 30 मिनट

 मुंबई-अहमदाबाद के बाद देश का दूसरा बड़ा बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट

यह प्रस्तावित कॉरिडोर भारत की हाईस्पीड रेल महत्वाकांक्षाओं का विस्तार है. मौजूदा वक्त में देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना मुंबई-अहमदाबाद के बीच 508 किमी के हाई स्पीड रेल कॉरिडोर  पर तेजी से काम चल रहा है, जिसे 320 किमी प्रति घंटे की परिचालन गति से चलाने के लिए डिजाइन किया गया है. इसकी पहली सेवा सूरत से वापी खंड अगस्त 2027 में शुरू होने की उम्मीद है. मुंबई-अहमदाबाद रूट केवल दो प्रमुख शहरों को जोड़ता है, जबकि दिल्ली-यूपी-बिहार कॉरिडोर उत्तर और पूर्वी भारत के कई बड़े औद्योगिक, सांस्कृतिक और धार्मिक केंद्रों जैसे आगरा, प्रयागराज, वाराणसी और पटना को एक साथ जोड़ेगा. यह नेटवर्क पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को एक नई गति देगा.

 वंदे भारत और सामान्य ट्रेनों से कितनी अलग होगी यह बुलेट ट्रेन?

भारतीय रेलवे वर्तमान में वंदे भारत, राजधानी और दुरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेनें चला रहा है. हालांकि, स्पीड और तकनीक के मामले में बुलेट ट्रेन इनसे काफी आगे होगी. दरअसल, वंदे भारत एक्सप्रेस की स्पीड लगभग 180 किमी घंटा है और यह सेमी हाई स्पीड श्रेणी में आती है, जबकि बुलेट ट्रेन 320 किमी प्रति घंटे से 350 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से पटरी पर दौड़ेगी.

यह भी पढ़ें- वाराणसी से देवघर और रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का नया टाइमटेबल जारी, देखें शेड्यूल

इस साल दिवाली 8 नवंबर 2026 और छठ पूजा 15 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी. त्योहारी सीजन में हर साल दिल्ली-एनसीआर से लाखों लोग यूपी और बिहार स्थित अपने घर लौटते हैं. हालांकि यह बुलेट ट्रेन परियोजना भविष्य की सौगात है, लेकिन इसके साकार होने पर आने वाले वर्षों में पर्व-त्योहारों के दौरान घर पहुंचने की राह बेहद आसान हो जाएगी.

यह भी पढ़ें- Railway के 5 गुना तक जुर्माने का कानून हो चुका है लागू, जानिए किस गलती पर कितना लग रहा दंड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railway, Ashwini Vaishanv, Ashwini Vaishnav On Bullet Train, Bullet Train, Delhi Mumbai Train Ticket Price
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com