- वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस अब दोपहर 3:55 बजे रवाना होगी, जो पहले शाम 4:05 बजे प्रस्थान करती थी.
- यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलती है और 536 किलोमीटर दूरी लगभग साढ़े सात घंटे में पूरी करती है.
- वाराणसी-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस का नया प्रस्थान समय सुबह 6:10 बजे निर्धारित किया गया है, जो पहले 6:20 था.
Vande Bharat Express Time Table Revision: अगर आप वाराणसी (Varanasi) से रांची (Ranchi) या देवघर (Devghar) के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. दरअसल, भारतीय रेलवे ने 2 सितंबर से वाराणसी जंक्शन से खुलने वाली दो प्रमुख वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के रवानगी के समय (Departure Timings) में संशोधन कर दिया है.
इसके मुताबिक अब ये दोनों ही ट्रेनें अपने तय समय से 10 मिनट पहले स्टेशन से रवाना होंगी. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन के लिए निकलने से पहले नया टाइम टेबल जरूर जांच लें, ताकि ट्रेन छूटने जैसी स्थिति से बचा जा सके.
वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का नया शेड्यूल
- नया समय : ट्रेन संख्या 20888 यानी वाराणसी रांची वंदे भारत 2 सितंबर से दोपहर 3:55 बजे वाराणसी से रवाना होगी. पहले इसके छूटने का समय शाम 4:05 बजे था.
- रूट व समय अवधि: यह ट्रेन हफ्ते में 6 दिन यानी मंगलवार को छोड़कर सभी दिन चलती है और 536 किमी की दूरी लगभग 7 घंटे 50 मिनट में तय करती है.
- प्रमुख स्टॉपेज: पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ, बोकारो स्टील सिटी और मुरी.
- कोच श्रेणी: इसमें एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार की सुविधा उपलब्ध है.
वाराणसी देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस का नया शेड्यूल
- नया समय : ट्रेन संख्या 22500 यानी वाराणसी-देवघर वंदे भारत 2 सितंबर से सुबह 6:10 बजे वाराणसी से प्रस्थान करेगी. इसका पुराना समय सुबह 6:20 बजे था.
यह भी पढ़ें- Railway के 5 गुना तक जुर्माने का कानून हो चुका है लागू, जानिए किस गलती पर कितना लग रहा दंड
हालांकि, 10 मिनट का समय कम लग सकता है, लेकिन पुरानी समय सारणी के भरोसे स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों की ट्रेन छूटने का आशंका बढ़ गई है. ऐसे में ट्रेन पकड़ने से पहले National Train Enquiry System ऐप, IRCTC पोर्टल या रेलवे हेल्पलाइन 139 के जरिए अपनी ट्रेन का लाइव रनिंग स्टेटस और प्रस्थान समय रीचेक कर लें. इसके साथ ही वाराणसी स्टेशन पर समय से कम से कम 20-30 मिनट पहले पहुंचने की कोशिश करें.
यह भी पढ़ें- अब ट्रेन में यह छोटी सी हरकत पड़ेगी बहुत भारी, जा सकते हैं जेल; यात्रीगण कृपया जान लें ये नया नियम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं