विज्ञापन

बेंगलुरु से गोवा के बीच चलेगी यशवंतपुर-मडगांव वंदे भारत, हासन, सकलेशपुर, मुरुदेश्वर, गोकर्ण रोड समेत होंगे 14 स्टेशन

Bengaluru to Goa Vande Bharat Express: कर्नाटक और गोवा के बीच रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है.  दरअसल, रेलवे बोर्ड ने बेंगलुरु के यशवंतपुर से गोवा के मडगांव के बीच नई सेमी हाई स्पीड यशवंतपुर-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने को आधिकारिक मंजूरी दे दी है. मंगलुरु जंक्शन के रास्ते चलने वाली यह ट्रेन 13 घंटे 20 मिनट में सफर पूरा करेगी. 

बेंगलुरु से गोवा के बीच चलेगी यशवंतपुर-मडगांव वंदे भारत, हासन, सकलेशपुर, मुरुदेश्वर, गोकर्ण रोड समेत होंगे 14 स्टेशन
 कर्नाटक से गोवा के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा.
NDTV
  • भारतीय रेलवे ने यशवंतपुर-मडगांव के बीच 8 कोच वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की मंजूरी दी है.
  • यह ट्रेन कर्नाटक और गोवा राज्यों के बीच बेहतर रेल संपर्क स्थापित करेगी और यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगी.
  • नई वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन दिन के समय चलेगी और कुल बारह प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी.
नई दिल्ली:

Yesvantpur to Madgaon Vande Bharat Express 2026:  दक्षिण भारत के दो प्रमुख राज्यों-कर्नाटक और गोवा के बीच रेल संपर्क को और बेहतर बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है. रेलवे बोर्ड की ने 30 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र के माध्यम से दक्षिण पश्चिम रेलवे, दक्षिण रेलवे और कोंकण रेलवे को यशवंतपुर-मडगांव-यशवंतपुर ट्रेन संख्या 26655 और 26656 वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है. चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री की तकनीक से BEML की ओर से निर्मित इस 8 कोच वाली आधुनिक ट्रेन से पर्यटकों, व्यापारियों और दैनिक यात्रियों को सीधा फायदा होगा. इसके साथ ही रेलवे ने पूर्व में चल रही ट्रेन संख्या 20645 और 20646 मडगांव-मंगलुरु सेंट्रल वंदे भारत को बंद करने का भी फैसला किया है.

पूरे रूट पर होंगे 12 स्टॉपेज 

यह नई वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलुरु जंक्शन के रास्ते से चलेगी और यात्रा के दौरान कुल 12 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ठहरेगी. इनमें श्रवणबेलगोला, हासन, सकलेशपुर, सुब्रह्मण्य रोड, कबाका पुत्तूर, मंगलुरु जंक्शन, उडुपी, कुंडापुरा, मूकांबिका रोड बायंदूर, मुरुडेश्वर, गोकर्ण रोड और कारवार स्टेशन शामिल है. 

ट्रेन का टाइमटेबल 

दोनों दिशाओं से यह ट्रेन हफ्ते में 6 दिन दिन के समय संचालित होगी.

  •   ट्रेन संख्या 26655 यशवंतपुर से मडगांव 
  •  प्रस्थान: यशवंतपुर जंक्शन से सुबह 07:35 बजे प्रस्थान करेगी.
  •  आगमन: उसी दिन रात 20:55 बजे गोवा के मडगांव पहुंचेगी 
  •   कुल यात्रा समय: 13 घंटे 20 मिनट.
  •  संचालन: बुधवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी.

 ट्रेन संख्या 26656 मडगांव से यशवंतपुर  

  • प्रस्थान: मडगांव से सुबह 08:20 बजे रवाना होगी.
  •  आगमन: उसी दिन रात 21:15 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी.
  •   कुल यात्रा समय: 12 घंटे 55 मिनट.
  •  संचालन: गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी.

प्रमुख स्टेशनों का आगमन और प्रस्थान समय 

स्टेशन का नाम ट्रेन सं. 26655 (यशवंतपुर-मडगांव) ट्रेन सं. 26656 (मडगांव -यशवंतपुर)
 यशवन्तपुर (Bengaluru)प्रस्थान: 07:35आगमन: 21:15
श्रवणबेलगोला09:03 / 09:0518:43 / 18:45
हासन09:38 / 09:4018:13 / 18:15 
सकलेशपुर 10:20 / 10:2217:30 / 17:32 
सुब्रह्मण्य रोड12:40 / 12:42 15:28 / 15:30 
कबाका पुत्तूर 13:25 / 13:27 14:43 / 14:45 
मंगलुरु जंक्शन15:05 / 15:15 13:50 / 14:00 
उडुपी16:20 / 16:2212:18 / 12:20
कुंडापुरा 16:38 / 16:4011:48 / 11:50 
मूकांबिका रोड बायंदूर  17:20 / 17:2211:20 / 11:22
मुरुदेश्वर18:00 / 18:0211:00 / 11:02 
गोकर्ण रोड19:00 / 19:0209:48 / 09:50 
कारवार  19:45 / 19:4709:03 / 09:05
मडगांव (Goa) आगमन: 20:55प्रस्थान: 08:20

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vande Bharat Express, Bengaluru To Goa, Indian Railways, South Western Railway, Konkan Railway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com