विज्ञापन

अब रेलवे स्टेशनों पर मिलेगी डिजिटल लॉकर सुविधा, जानें इस्तेमाल का तरीका लोकेशन

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने रेल यात्रियों की सुविधा के लिए एक बेहतरीन तकनीकी पहल की शुरुआत की है. इसके साथ ही अब दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भारी भरकम सामान सुरक्षित रखने के लिए डिजिटल लॉकर की सुविधा शुरू कर दी गई है. बिना किसी चाबी के केवल OTP और डिजिटल पेमेंट से चलने वाले इन स्मार्ट लॉकरों का उपयोग कैसे करें, जानिए पूरी प्रक्रिया.

अब रेलवे स्टेशनों पर मिलेगी डिजिटल लॉकर सुविधा, जानें इस्तेमाल का तरीका लोकेशन
अब दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर मिलेगी डिजिटल लॉकर सुविधा.
NDTV

Digital Locker At Railway Stations:  ट्रेन के आने जाने के बीच घंटों इंतजार करने वाले या शहर घूमने की योजना बना रहे रेल यात्रियों को अब स्टेशन पर भारी भरकम बैग उठाने की झंझट से मुक्ति मिलने जा रही है. उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने अपने चार सबसे प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अत्याधुनिक तकनीक आधारित डिजिटल लॉकर सुविधा शुरू की है. फिलहाल दिल्ली के 4 प्रमुख रेलवे स्टेशनों नई दिल्ली (NDLS), हजरत निजामुद्दीन (NZM),दिल्ली जंक्शन (DLI) और आनंद विहार टर्मिनल (ANVT) पर ये हाईटेक डिजिटल लॉकर सेवा शुरू की गई है.

वाणिज्यिक नजरिए से शुरू की गई यह सेवा पूरी तरह सुरक्षित, सुविधाजनक और परेशानी मुक्त है. इसमें पारंपरिक चाबी या क्लॉक रूम की कागजी रसीद के बजाय ओटीपी आधारित डिजिटल एक्सेस सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है.  नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर यह 24/7 सेवा चालू हो चुकी है, जबकि दिल्ली जंक्शन और आनंद विहार टर्मिनल पर यह जल्द शुरू होने वाली है. 

स्टेशनों पर कहां मिलेंगे ये डिजिटल लॉकर

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के मुताबिक, ये स्मार्ट लॉकर यात्रियों की पहुंच और सुरक्षा को ध्यान में रखकर मुख्य स्थानों पर स्थापित किए गए हैं. ये लॉकर यात्रियों की जरूरत के हिसाब से 5 अलग-अलग साइज में उपलब्ध हैं. इनमें मिनी , स्मॉल , मीडियम , लार्ज और एक्स्ट्रा लार्ज साइज के लॉकर शामिल हैं. 

  •  नई दिल्ली रेलवे स्टेशन : प्लेटफार्म नंबर 16 की तरफ, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड के नीचे स्थित मेन हॉल में ये डिजिटल लॉकर स्थापित किया गया है, तो 24*7 काम कर रहा है. 
  •  हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन : मुख्य एंट्री गेट के पास, सीढ़ियों के ठीक बगल में ये डिजिटल लॉकर स्थापित किया गया है. यहां भी इसकी सर्विस 24*7 चालू है. 
  •  दिल्ली जंक्शन व आनंद विहार: इन दोनों स्टेशनों पर इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार है और सेवा जल्द ही शुरू की जाएगी.
  • ऐसे करें डिजिटल लॉकर का उपयोग 
  • इस लॉकर का इस्तेमाल पूरी तरह से ऑटोमेटिक और कैशलेस है. आप Google Pay, PhonePe, Paytm या UPI के जरिए पेमेंट कर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. 

सामान जमा करने की प्रक्रिया

  •  स्क्रीन पर Start बटन दबाएं और अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  •  मोबाइल पर आए OTP को सत्यापित (Verify) करें.
  •  अपने सामान के हिसाब से लॉकर का साइज और जितने घंटे रखना है वह समय चुनें.
  •  UPI या डिजिटल माध्यम से तय शुल्क का भुगतान करें.
  •  लॉकर का दरवाजा खुलने पर अपना सामान रखें और दरवाजा मजबूती से बंद कर दें.

सामान वापस निकालने की प्रक्रिया

  •  स्क्रीन पर Start पर क्लिक करें और वही रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  •  नया OTP सत्यापित करें और स्क्रीन पर Release विकल्प चुनें.
  •  लॉकर ऑटोमेटिक खुल जाएगा, अपना सामान निकालें और दरवाजा बंद कर दें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railways, Delhi Railway Station, Digital Locker, Utility News, New Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com