विज्ञापन

Aadhaar Card में अपनी फोटो कैसे बदलें? यहां जान लें सबसे आसान तरीका

How To Update Photo On Aadhaar Card: आप चाहें, तो बड़ी ही आसानी से अपने आधार कार्ड की फोटो को चेंज कर सकते हैं. UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने आधार की जानकारी अपडेट करने की सुविधा दी है, जिससे आप अपनी फोटो भी बदलवा सकते हैं. आइए जानते हैं इसका तरीका-

Aadhaar Card में अपनी फोटो कैसे बदलें? यहां जान लें सबसे आसान तरीका
Aadhaar Card में अपनी फोटो कैसे बदलें?

How To Update Photo On Aadhaar Card: आज के समय में आधार कार्ड एक बेहद जरूरी पहचान पत्र बन चुका है. बैंकिंग, सरकारी योजनाओं, सिम कार्ड, पासपोर्ट जैसे कई कामों में आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है. ऐसे में अगर आधार कार्ड में लगी फोटो पुरानी या खराब हो, तो लोगों को परेशानी होती है. बहुत से लोगों की शिकायत होती है कि उनके आधार कार्ड की फोटो ठीक नहीं है या बहुत पुरानी है. दरअसल, कई लोगों का आधार 8-10 साल पहले बना था, उस समय ली गई फोटो अब उनसे मेल नहीं खाती. अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. 

Gratuity New Rule Explained: अब 1 साल में भी मिल जाएगी ग्रेच्युटी, जानिए कौन होगा पात्र और कितनी रकम मिलेगी

बता दें आप चाहें, तो बड़ी ही आसानी से अपने आधार कार्ड की फोटो को चेंज कर सकते हैं. UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने आधार की जानकारी अपडेट करने की सुविधा दी है, जिससे आप अपनी फोटो भी बदलवा सकते हैं. आइए जानते हैं इसका तरीका- 

कैसे बदल सकते हैं आधार कार्ड में फोटो?

इसके लिए आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके अपनाने पड़ेगें. आधार कार्ड की फोटो ऑनलाइन नहीं बदली जा सकती है. फोटो बदलवाने के लिए आपको नजदीकी Aadhaar Enrolment Centre या Aadhaar Seva Kendra जाना होगा.

आधार कार्ड की फोटो बदलने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
  • सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और Aadhaar Enrollment/Update Form डाउनलोड करें.
  • फॉर्म का प्रिंट निकालें और उसमें मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
  • अब, अपने नजदीकी आधार एनरोलमेंट सेंटर या आधार सेवा केंद्र पर जाएं.
  • वहां आधार एग्जीक्यूटिव को भरा हुआ फॉर्म जमा करें.
  • इसके बाद आपकी बायोमेट्रिक जानकारी (फिंगरप्रिंट और आईरिस) ली जाएगी.
  • आधार केंद्र पर ही आपकी नई फोटो क्लिक की जाएगी. आपको अपनी फोटो साथ ले जाने की जरूरत नहीं है.
  • फोटो अपडेट करवाने के लिए आपको 100 रुपये का शुल्क देना होगा.
  • प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको एक Acknowledgement Slip मिलेगी, जिसमें URN नंबर होगा.
  • इसी URN नंबर से आप अपने आधार अपडेट का स्टेटस ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं.
अपडेटेड आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

जब आपकी फोटो अपडेट हो जाएगी (आमतौर पर 30 दिन के अंदर), तब आप UIDAI वेबसाइट पर जाकर 'My Aadhaar' → 'Download Aadhaar' विकल्प पर क्लिक करें.
वहां जरूरी जानकारी भरकर आप अपना Updated e-Aadhaar (PDF) डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट निकाल सकते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान 
  • फोटो बदलने के लिए कोई डॉक्यूमेंट नहीं देना होता है.
  • अपडेट में आमतौर पर 30 दिन लगते हैं, लेकिन कभी-कभी 90 दिन भी लग सकते हैं.
  • फोटो, फिंगरप्रिंट और आईरिस जैसे बायोमेट्रिक अपडेट के लिए केंद्र पर जाना जरूरी है.

इस तरह आधार कार्ड में फोटो बदलवाना एक आसान और सुरक्षित प्रोसेस है. अगर आपकी आधार फोटो पुरानी या खराब है, तो आप भी नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर इसे अपडेट करा सकते हैं.  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com