विज्ञापन

गैस की किल्लत के बीच शुरू कर दिया इंडक्शन कुकटॉप का इस्तेमाल? इन 4 बातों का रखना ध्यान, बचेगी बिजली और कुकिंग होगी आसान

Induction Using Tips: आज हम आपको ऐसी 4 टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान इंडक्शन का इस्तेमाल करते वक्त जरूर रखना चाहिए. इन टिप्स की मदद से कुकिंग तो आसान होगी ही, साथ में बिजली की खपत भी कम हो जाएगी.

गैस की किल्लत के बीच शुरू कर दिया इंडक्शन कुकटॉप का इस्तेमाल? इन 4 बातों का रखना ध्यान, बचेगी बिजली और कुकिंग होगी आसान
इंडक्शन का इस्तेमाल कैसे करें?

How to use Induction: मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण देश में पिछले कुछ दिनों से LPG की किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं. कुछ लोगों को बुकिंग करने में दिक्कतें आ रही हैं, तो कहीं-कहीं बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है. इसके चलते घरों में लोगों ने इंडक्शन कुकटॉप का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. साथ ही कुछ ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर इंडक्शन कुकटॉप ऑउट ऑफ स्टॉक हो गए हैं, तो किसी ने कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. अगर आप भी गैस की किल्लत के बीच इंडक्शन कुकटॉप का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको ऐसी 4 टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान इंडक्शन का इस्तेमाल करते वक्त जरूर रखना चाहिए. इन टिप्स की मदद से कुकिंग तो आसान होगी ही, साथ में बिजली की खपत भी कम हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: LPG Shortage: बिना eKYC कराए नहीं मिलेगा सिलेंडर, सभी ग्राहकों के लिए हुआ जरूरी, जान लें घर बैठे ई-केवाईसी का पूरा प्रोसेस

1. सही बर्तन का करें इस्तेमाल

आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि इंडक्शन कुकटॉप पर हर तरह का बर्तन काम नहीं करता है. खाना पकाने के लिए आप इंडक्शन कुकटॉप पर स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल कर सकते हैं. माना जाता है, कि सही बर्तन का प्रयोग करने से खाना जल्दी बनता है, बिजली की खपत कम होती है और कुकिंग आसान हो जाती है.

2. खाने की सामग्री पहले ही तैयार कर लें

इंडक्शन कुकटॉप बहुत जल्दी गर्म हो जाता है. ऐसे में कुकटॉप चालू करने से पहले सब्जियां, मसाले और सारी सामग्री तैयार रख लें. इससे बिजली की खपत कम होती है और कुकिंग भी आसान हो जाती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

3. सही टेंपरेचर का करें इस्तेमाल

आजकल बाजार में अलग-अलग फीचर वाले कई तरह के इंडक्शन कुकटॉप उपलब्ध होते हैं. ऐसे में अधिकतर इंडक्शन कुकटॉप में उबालने, तलने और धीमी आंच पर पकाने के लिए कुकिंग मोड होते हैं. हमेशा खाना पकाने के लिए सही मोड का इस्तेमाल करें, इससे खाना बराबर पकेगा और बेवजह बिजली का खर्च भी बचेगा.

4. ढक्कन लगाकर पकाएं खाना

इंडक्शन पर हमेशा बर्तन पर ढक्कन लगाना खाना पकाना चाहिए. इससे बर्तन में गर्मी और भाप बरकरार रहती है, जिससे खाना आसानी से पक जाता है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com