विज्ञापन

DigiLocker 2026: भूल गए डिजिलॉकर का पासवर्ड और पिन? ये रहा रीसेट करने का आसान प्रोसेस, मिनटों में परेशानी हो जाएगी खत्म

How to Change Digilocker Password and PIN: आज हम आपको DigiLocker का पासवर्ड और पिन रीसेट करने का सबसे आसान प्रोसेस बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आपकी परेशानी आसानी से दूर हो सकती है.

DigiLocker 2026: भूल गए डिजिलॉकर का पासवर्ड और पिन? ये रहा रीसेट करने का आसान प्रोसेस, मिनटों में परेशानी हो जाएगी खत्म
डिजिलॉकर का पासवर्ड और पिन कैसे बदलें?

DigiLocker 2026 Password Change: आधार कार्ड, पैन कार्ड से लेकर कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट तक और अन्य कई महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स को मैनेज करने के लिए अधिकतर लोग डिजिलॉकर (DigiLocker) का इस्तेमाल करते हैं. इस ऐप और वेबसाइट की मदद से कई सारे वेरिफिकेशन के काम बहुत ही ज्यादा आसान हो जाते हैं. लेकिन कई बार लोग इसकी पिन और पासवर्ड भूल जाते हैं, जिसके बाद कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. साथ ही कई वेरिफिकेशन के काम भी अटक जाते हैं. अगर आप भी ऐसी कुछ समस्या से परेशान हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको DigiLocker का पासवर्ड और पिन रीसेट करने का सबसे आसान प्रोसेस बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आपकी परेशानी आसानी से दूर हो सकती है. 

यह भी पढ़ें: LPG Shortage: बिना eKYC कराए नहीं मिलेगा सिलेंडर, सभी ग्राहकों के लिए हुआ जरूरी, जान लें घर बैठे ई-केवाईसी का पूरा प्रोसेस

कैसे बदलें डिजिलॉकर का पासवर्ड?

  • सबसे पहले डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और ऊपर दाईं ओर 'Sign In' बटन पर क्लिक करें.
  • अगर आपको अपना मौजूदा पासवर्ड याद नहीं है, तो 'Forgot Password?' ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब वेरिफिकेशन के लिए अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज करें.
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा. उस OTP को दर्ज करें.
  • OTP डालने के बाद आपको नया पासवर्ड सेट करने का ऑप्शन मिलेगा. 
  • पासवर्ड को दोबारा दर्ज करने के बाद 'Submit' पर क्लिक करें और आपका पासवर्ड बदल जाएगा.
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Ajay Kumar Patel

डिजिलॉकर की पिन कैसे रीसेट करें?

  • सबसे पहले डिजिलॉकर ऐप खोलें या डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • लॉगिन पेज पर 'Forgot Security PIN' ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब अपनी आइडेंटिफिकेशन के लिए मोबाइल नंबर, आधार, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस चुनें.
  • चुने गए आइडेंटिफिकेशन ऑप्शन के अनुसार जरूरी डिटेल्स भरें.
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा. 
  • फिर OTP दर्ज करें और 'Verify' पर क्लिक करें.
  • वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आप नया 6 डिजिट वाला सिक्योरिटी पिन सेट कर सकते हैं.
  • नए पिन को दोबारा कन्फर्म करें और आपका पिन रीसेट हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: LPG Shortage: 31 मार्च से पहले PNG कनेक्शन लेने पर मिलेगी इतने रुपये की छूट, जानिए क्या है यह जबरदस्त ऑफर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com