विज्ञापन

शेयर बाजार में पहली बार निवेश कैसे करें? जानें डीमैट अकाउंट खोलने और पहला शेयर खरीदने की पूरी प्रक्रिया

वित्तीय स्वतंत्रता (Financial Independence) हासिल करने और महंगाई को पछाड़कर बेहतर रिटर्न पाने के लिए शेयर बाजार में निवेश करना एक बेहतरीन विकल्प है. ऐसे में अगर आप भी शेयर बाजार से जुड़ना चाहते हैं. जानिए सेबी (SEBI) रजिस्टर्ड ब्रोकर चुनने से लेकर डीमैट अकाउंट खोलने और पहला शेयर खरीदने की पूरी प्रक्रिया. 

शेयर बाजार में पहली बार निवेश कैसे करें? जानें डीमैट अकाउंट खोलने और पहला शेयर खरीदने की पूरी प्रक्रिया
शेयर बाजार में पहली बार निवेश कैसे करें? जानें डीमैट अकाउंट खोलने और पहला शेयर खरीदने की पूरी प्रक्रिया
NDTV

Stock Market Guide 2026: मौजूदा डिजिटल युग में शेयर बाजार में निवेश और ट्रेडिंग की शुरुआत करना अब पूरी तरह डिजिटल और बेहद आसान हो चुका है. अब आप खुद से घर बैठे-बैठे देश के नामी और सेबी (SEBI) रजिस्टर्ड ब्रोकर्स से जुड़कर ट्रेडिंग या निवेश शुरू कर सकते हैं. बस इसके लिए आपको एक डिमैट अकाउंट खुलवाना होगा. 

ब्रोकर चुनने, डीमैट अकाउंट खोलने, बैंक फंड को अटैच करने और पहला शेयर खरीदने तक से संबंधित निचे दिए गए ये 5 स्टेप्स आपकी निवेश यात्रा को बेहद आसान और सुरक्षित बना देगी.

Latest and Breaking News on NDTV

डीमैट अकाउंट के लिए जरूरी दस्तावेज (Documents for Demat Account )

ऑनलाइन डीमैट अकाउंट खोलने की प्रक्रिया के दौरान नीचे बताए गए दस्तावेजों की जरूरत होती है. लिहाजा, अकाउंट खोलने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले अपने पास नीचे बताए डॉक्युमेंट्स की डिजिटल कॉपी अपने पास तैयार रखे. 

  •  पैन कार्ड (PAN Card): शेयर बाजार में लेनदेन और पहचान सत्यापन के लिए सबसे मुख्य दस्तावेज.
  •  आधार कार्ड: केवाईसी (KYC) और डिजिटल eSign के लिए आपके आधार से सक्रिय मोबाइल नंबर का लिंक होना अनिवार्य है.
  •  बैंक खाता विवरण: निवेश के लिए पैसे जमा करने और निकालने के लिए बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड.
  •  कैंसिल चेक या बैंक स्टेटमेंट: बैंक अकाउंट वेरिफिकेशन के के लिए ये जरूरी होता है. 

सही स्टॉक ब्रोकर का चयन करें (Choose a Stock Broker)

शेयरों की खरीद बिक्री के लिए आपको सेबी (SEBI) रजिस्टर्ड ब्रोकर के पास खाता खोलना होता है. भारत में मुख्य रूप से दो तरह के ब्रोकर्स मौजूद हैं. 

  1.  डिस्काउंट ब्रोकर्स (Discount Brokers): जैसे Zerodha, Groww, Angel One आदि. ये ब्रोकरेज बहुत कम फीस लेते हैं और इनका मोबाइल ऐप इंटरफेस नए निवेशकों के लिए इस्तेमाल करने में काफी आसान होता है.
  2.  फुलसर्विस ब्रोकर्स (Full Service Brokers): जैसे ICICI Direct, HDFC Securities, SBI Cap, Motilala Oswal, Angle Broaking आदि. ये थोड़ा अधिक ब्रोकरेज लेते हैं, लेकिन इसके बदले में आपको रिसर्च रिपोर्ट्स, एडवाइजरी और पर्सनल रिलेशनशिप मैनेजर की सुविधा देते हैं.

डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट खोलें (Open Demat & Trading Account)

आजकल खाता खोलने की पूरी प्रक्रिया 100% ऑनलाइन और पेपरलेस है.बस इसके लिए नीचे बताए गए प्रोसेस पर अमल करना होगा. 

  • अपने चुने हुए ब्रोकर की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाएं और मोबाइल नंबर से साइन अप करें.
  • अपना पैन, आधार और बैंक डिटेल्स दर्ज करके KYC प्रक्रिया पूरी करें.
  • eSign और IPV: आधार OTP के जरिए डिजिटल सिग्नेचर करें और कैमरे के सामने छोटा वीडियो रिकॉर्ड करके इन पर्सन वेरिफिकेशन (IPV) पूरा करें.
  • आवेदन जमा करने के 24 से 48 घंटों के भीतर आपका डीमैट अकाउंट सक्रिय हो जाता है और आपको लॉगिन क्रेडेंशियल मिल जाते हैं.
  • बैंक से ट्रेडिंग अकाउंट में फंड ट्रांसफर करें (Add Funds)
  • अकाउंट एक्टिवेट होने के बाद अपने डीमैट खाते में जोड़े गए बैंक से फंड ट्रांसफर कर ट्रेडिंग शुरू कर सकते हैं.  डीमैट खाते में फंड ट्रांसफर करने के लिए 
  • ब्रोकर ऐप में लॉगिन करके Add Funds विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद अपने लिंक किए गए बैंक खाते से UPI, नेट बैंकिंग या NEFT के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करें.

अपना पहला शेयर खरीदें (Buy Your First Stock)

  • ऐप ओपन करें: अपने ऐप को ओपन कर उसे आईडी और पासवर्ड फिर OTP डालकर लॉगइन करें.
  • सर्च करें: ऐप के सर्च बार में अपनी पसंद की यानी जिस कंपनी का शेयर खरीदना चाहते हैं, उसका का नाम टाइप करें.
  • एनालिसिस करें: कंपनी का मौजूदा शेयर भाव और फंडामेंटल्स चेक करें.
  • ऑर्डर प्लेस करें: BUY बटन पर क्लिक करें, जितने शेयर खरीदने हैं वह संख्या दर्ज करें, और Market Price या अपनी पसंद का Limit Price चुनकर ऑर्डर कंफर्म कर दें.

यह भी पढ़ें- इस सरकारी योजना से पा सकते हैं  50,000 रुपये की मंथली पेंशन, जानें कितना करना होगा निवेश ?

अगर आप सीधे कंपनियों के शेयरों का चयन करने में खुद को असमर्थ पाते हैं, या बाजार के जोखिम से डरते हैं, तो आप Nifty 50 Index Fund या Mutual Fund में SIP यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के जरिए हर महीने सिर्फ 500 से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं. यह डायरेक्ट स्टॉक्स की तुलना में काफी सुरक्षित और बैलेंस्ड माना जाता है.

यह भी पढ़ें- SIP में निवेश कर बनना चाहते हैं करोड़पति, तो भूल कर भी न करें ये गलतियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stock Market, Investing For Beginners, Demat Account, Trading Account, Financial Literacy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com