विज्ञापन

Stock Market Today: RBI के फैसले से बदला बाजार का मूड, सेंसेक्स 160 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

6 अगस्त 2026 को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले. RBI के विकास अनुमान, क्रूड ऑयल में गिरावट और $1.27 बिलियन की FPI खरीदारी के दम पर सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी दर्ज की गई.

Stock Market Today: RBI के फैसले से बदला बाजार का मूड, सेंसेक्स 160 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

 Share Market Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 6 अगस्त को शुरुआती कारोबार में मजबूती देखने को मिली. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही  हरे निशान के साथ खुले. शुरुआती कारोबार में BSE सेंसेक्स 161 से ज्यादा अंक चढ़कर 78,742 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि NSE निफ्टी भी बढ़त बनाकर 24,636 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया.

किन सेक्टर में तेजी, कहां बिकवाली?

शुरुआती कारोबार में आईटी, केमिकल्स, फार्मास्यूटिकल्स और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी दर्ज की गई. निफ्टी आईटी, निफ्टी केमिकल्स, निफ्टी फार्मा और निफ्टी 500 हेल्थकेयर में 0.50 प्रतिशत तक की तेजी देखी गई. दूसरी ओर, निफ्टी सीमेंट, निफ्टी मेटल, निफ्टी ऑटो और निफ्टी रियल्टी में 0.52 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली.

इन शेयरों में आई भारी गिरावट

निफ्टी के प्रमुख शेयरों में ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), एनटीपीसी, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, टीएमपीवी, भारती एयरटेल, ओएनजीसी, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील और बजाज ऑटो शुरुआती कारोबार में टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल में रहे.

बाजार में इस रिकवरी और तेजी के पीछे तीन मुख्य वजहें मानी जा रही हैं...

RBI की राहत और विकास अनुमान

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मौद्रिक नीति बैठक में ब्याज दरों को स्थिर रखा है. इसके साथ ही वित्त वर्ष 2027 के लिए जीडीपी ग्रोथ रेट के अनुमान को बढ़ाकर 6.7% कर दिया है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है.

कच्चे तेल में नरमी

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की उम्मीदों के चलते ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम करीब 0.5% गिरकर $79 प्रति बैरल के पास आ गए हैं.

FPI की खरीदारी

 विदेशी संस्थागत निवेशकों (FPI) ने अगस्त महीने की शुरुआत में ही भारतीय शेयर बाजार में $1.27 बिलियन (लगभग 10,600 करोड़ रुपये) का भारी निवेश किया है.

हालांकि एशियाई बाजारों में सुस्ती देखने को मिल रही है, लेकिन भारतीय बाजार में जून तिमाही के बेहतर नतीजों और घरेलू मजबूती के दम पर तेजी बनी हुई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com