भारत के बसंत कुमार मेघवाल ने ओरेगन में वर्ल्ड एथलेटिक्स U-20 चैंपियनशिप के 2026 संस्करण में पुरुषों की हाई जंप स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता, राजस्थान के श्री गंगानगर जिले के सीमावर्ती शहर अनूपगढ़ के 19 साल के खिलाड़ी ने 2.21 मीटर की अपनी सर्वश्रेष्ठ ऊंचाई को पार किया और U-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप में हाई जंप मेडल जीतने वाले पहले भारतीय भी बनने में सफल रहे.
रुषों की हाई जंप स्पर्धा का यह मुकाबला काफी दिलचस्प रहा, हर बार, बसंत ने चुनौती का सामना किया, 2.06 मीटर, फिर 2.12मीटर, 2.17मीटर और 2.21मीटर की ऊंचाई को आसानी से पार करके पोडियम पर अपनी जगह पक्की की, तीन खिलाड़ियों ने 2.21 मीटर की ऊंचाई को पार करने में सफलता हासिल की, लेकिन 'काउंटबैक' के आधार पर बसंत ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया.

शुक्रवार को जैवलिन थ्रो में आशीष यादव के सिल्वर मेडल के बाद, यह इस चैंपियनशिप में भारत का दूसरा मेडल है. बसंत बहुत कम अंतर से गोल्ड मेडल से चूक गए, उन्हें अल्जीरिया के यूनिस अयाची ने पीछे छोड़ दिया, जबकि ग्रेट ब्रिटेन के ओटिस पूल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. 2.21 मीटर की ऊंचाई पार करने के बाद, पोडियम पर जगह बनाने वाले तीनों खिलाड़ी 2.24 मीटर का मार्क पार नहीं कर पाए. इसके बाद 'काउंटबैक' की स्थिति बनी, जिसमें अयाची ने बसंत को पीछे छोड़ दिया. अयाची ने अपनी पहली ही जंप में 2.21 मीटर की ऊंचाई पार कर ली थी, जबकि बसंत को इसके लिए दो और पूल को तीन जंप की जरूरत पड़ी थी.
🚨 Watch Basant win SILVER for India at World U20!!!
— nnis Sports (@nnis_sports) August 9, 2026
🥇 🇩🇿 Younes Ayachi – Gold
🥈 🇮🇳 Basant – Silver
🥉 🇺🇸 Otis Poole – Bronze
All three medal-winning athletes cleared the same height of 2.21m in High Jump.
The medals were therefore decided on countback, based on the number… pic.twitter.com/lYsbXwhjk5
बसंत की पूरी सीरीज़ इस प्रकार थी
2.06 मीटर – पहला प्रयास
2.12 मीटर – दूसरा प्रयास
2.17 मीटर – पहला प्रयास
2.21 मीटर – दूसरा प्रयास
शाहनवाज खान को मिला ब्रान्ज मेडल
दूसरी ओर शाहनवाज खान ने वर्ल्ड एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप में पुरुषों की लॉन्ग जंप में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता, जिससे भारत को इस टूर्नामेंट में अपना तीसरा मेडल मिला. 7.84 मीटर के अपने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ, शाहनवाज वर्ल्ड-लेवल चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष लॉन्ग जंपर भी बन गए हैं . 20 साल के इस भारतीय खिलाड़ी ने 7.73 मीटर की छलांग लगाकर फ़ाइनल में जगह बनाई और मेडल राउंड में अपने प्रदर्शन को और बेहतर किया. उनकी तीसरी कोशिश निर्णायक साबित हुई. उन्होंने 7.84 मीटर की दूरी तय करके तीसरा स्थान हासिल किया और इस तरह आशीष यादव और बसंत मेघवाल के बाद भारत के लिए तीसरा मेडल पक्का किया.
🚨 Watch Shahnavaz win BRONZE at the World Athletics U20 Championships 2026.
— nnis Sports (@nnis_sports) August 9, 2026
He won bronze in the men's long jump final with a best attempt of 7.84m, which came in his 3rd attempt.
No athlete in the field was able to breach the 8m mark.
🥇 Daniele Inzoli (Italy) – 7.97m
🥈… pic.twitter.com/iWzPLb7cFF
इटली के डेनियल लियोनार्डो इनजोली ने 7.97 मीटर के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि ऑस्ट्रेलिया के मेसन मैकग्रोडर ने 7.96 मीटर के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया. अपने आखिरी प्रयास में थोड़ी घबराहट के बावजूद, शाहनवाज बाकी सभी खिलाड़ियों से आगे रहे.
ये भी पढ़ें- ODI में 5000 मैच पूरे, भारत नंबर-2, पाकिस्तान श्रीलंका से आगे, वनडे में सबसे ज्यादा जीत वाली टॉप-10 टीमें
ये भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेट टीम या अस्पताल का वार्ड? एक के बाद एक चोटिल सितारे, टीम इंडिया में मचा हाहाकार, देखें पूरी लिस्ट
ये भी पढ़ें- 47 साल पहले सुनील गावस्कर ने खेली थी ऐसी महान पारी कि कांप उठा था इंग्लैंड, आज भी रोंगटे खड़े कर देती है कहानी
ये भी पढ़ें- राशिद खान नंबर 3, मुथैया मुरलीधरन से आगे वकार यूनिस, ODI में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल करने वाले टॉप 20 गेंदबाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं