विज्ञापन

 बिजली बिल करना चाहते हैं आधा, अपनाएं ये 5 सबसे असरदार ट्रिक्स

Electricity Bill: अचानक आने वाले भारी भरकम बिजली के बिल से परेशान हैं, तो कुछ आसान और स्मार्ट बदलावों को अपनाकर आप अपने घर का बिजली बिल काफी हद तक कम कर सकते हैं. जानिए बिजली बचाने के 5 सबसे असरदार उपाय और बाजार के फेक गैजेट्स से बचने की पूरी जानकारी.

 बिजली बिल करना चाहते हैं आधा, अपनाएं ये 5 सबसे असरदार ट्रिक्स
बिजली बिल कम करने के 5 सबसे आसान और असरदार उपाय.
NDTV
  • बिजली के बिल को कम करने के लिए एयर कंडीशनर को 24 से 26 डिग्री सेल्सियस तापमान पर ही चलाना चाहिए.
  • 5 स्टार रेटिंग वाले उपकरण खरीदने से बिजली की खपत कम होती है और पुराने उपकरणों को समय रहते बदलना जरूरी है.
  • एलईडी बल्बों और बीएलडीसी तकनीक वाले पंखों का उपयोग पारंपरिक उपकरणों की तुलना में बिजली की खपत कम करता है.

 Electricity Bill Saving Tips: बढ़ती महंगाई के बीच बिजली के बिल ने हर घर के बजट को प्रभावित किया है. ऐसे में थोड़ी सी सूझबूझ और दैनिक आदतों में बदलाव करके आप बिजली की खपत को बहुत हद तक नियंत्रित कर सकते हैं. लिहाजा, घर का बिजली बिल कम करने के लिए 5 आसान उपायों को आज से ही अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना लें. इनमें एसी का सही तापमान पर इस्तेमाल, 5 स्टार रेटिंग वाले उपकरणों को अपनाना, एलईडी और बीएलडीसी पंखों का इस्तेमाल, स्टैंडबाई मोड से होने वाली बर्बादी से बचाव और फ्रिज के सही रखरखाव से आप हर महीने बड़ी बचत कर सकते हैं.

AC का सही इस्तेमाल

AC को हमेशा 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर ही चलाएं. तापमान में हर 1 डिग्री की बढ़ोतरी करने से लगभग 6 प्रतिशत तक बिजली की बचत होती है.
एसी के साथ सीलिंग फैन भी चालू रखें; इससे कमरा जल्दी ठंडा होता है और एसी पर लोड कम पड़ता है. इसके साथ ही एसी के एयर फिल्टर को हर 15 दिन में साफ करते रहें. गंदा फिल्टर कूलिंग कम करता है, जिससे बिजली की खपत बढ़ात जाती है.

5 स्टार रेटिंग वाले बिजली उपकरण ही खरीदें

जब भी नया फ्रिज, एसी या वाशिंग मशीन खरीदें, तो उस पर ऊर्जा दक्षता दर्शाने वाला 5स्टार लेबल जरूर देखें. 3 स्टार की तुलना में 5 स्टार उपकरण बहुत कम बिजली खर्च करते हैं. इसके साथ ही बहुत पुराने और घिसे पिटे उपकरण उम्र बढ़ने के साथ ज्यादा बिजली खींचने लगते हैं, लिहाजा, उन्हें समय रहते बदल दें.

LED बल्ब और BLDC पंखों का ही प्रयोग करें

घर के पुराने पारंपरिक बल्बों या सीएफएल को तुरंत एनर्जी एफिशिएंट एलईडी बल्बों से रिप्लेस करें, जो पारंपरिक बल्बों के मुकाबले 80 प्रतिशत तक बिजली बचाते हैं. इसके अलावा, पुराने इंडक्शन पंखों की जगह आधुनिक बीएलईडी तकनीक वाले पंखे लगाएं, जो सामान्य पंखों की तुलना में 40 से 50 प्रतिशत तक कम बिजली की खपत करते हैं.

फैंटम लोड यानी स्टैंड बाय मोड से बचें

अक्सर हम टीवी, सेटअप बॉक्स, वाशिंग मशीन या मोबाइल चार्जर को केवल रिमोट से बंद करके मेन स्विच ऑन छोड़ देते हैं. इसे स्टैंड बाय मोड या फैंटम लोड कहा जाता है. उपकरण का इस्तेमाल न होने पर उसका प्लग स्विच से बंद कर दें, क्योंकि स्टैंड बाय मोड में भी ये उपकरण करीब 10 प्रतिशत तक बिजली सोखते रहते हैं.

फ्रिज का स्मार्ट इस्तेमाल

फ्रिज को कभी भी दीवार से बिल्कुल सटाकर न रखें. इसके पीछे कम से कम 12 इंच की जगह छोड़ें, ताकि एयर सर्कुलेशन ठीक से हो सके. फ्रिज का दरवाजा बारबार या 30 सेकंड से ज्यादा देर के लिए खुला न छोड़ें. कोई भी गर्म खाना या दूध सीधा फ्रिज में न रखें, पहले उसे बाहर सामान्य तापमान पर ठंडा होने दें.इसके बाद ही उसे फ्रिज में डालें.

यह भी फढ़ें- लखनऊ में 6.5 लाख रुपये में 1 बीएचके का सस्ते फ्लैट, नवरात्रि में एलडीए की अनंत नगर योजना में रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

बाजार के झांसों से बचें

इंटरनेट या बाजार में बिजली बिल आधा करने का दावा करने वाले कई फेक पावर सेवर डिवाइस या कैपेसिटर गैजेट्स बेचे जाते हैं. सरकारी या डिजिटल मीटर में किसी भी प्रकार की बाहरी डिवाइस लगाना या छेड़छाड़ करना पूरी तरह गैरकानूनी है, जिसके लिए भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई हो सकती है. बिजली बिल कम करने का एकमात्र सुरक्षित और सही तरीका केवल ऊर्जा की बचत करना है. ऐसे में अगर आप बिजली के बिल से पूरी तरह मुक्ति पाना चाहते हैं, तो केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर की छत पर रूफटॉप सोलर पैनल लगवा सकते हैं, जिस पर सरकार की ओर से भारी सब्सिडी दी जाती है.

 यह भी पढ़ें- सालभर का FASTag लोकल पास 3000 रुपये में? टोल प्लाजा के 20 KM दायरे में रहने वालों को मिलेगा फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Electricity Bill Saving Tips, PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana, Bldc Fans, LED Bulbs, Electricity Bill
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com