सुबह उठते ही पैर के अंगूठे में तेज दर्द, एड़ी में चुभन, घुटनों में अकड़न, उंगलियों में सूजन? अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो हो सकता है आपका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ हो. यूरिक एसिड बढ़ने पर सबसे पहले जोड़ों में ही दर्द होता है. और सबसे ज्यादा दर्द पैर के अंगूठे और एड़ी में होता है. हाल ही में (hirayogi) नामक इंस्टाग्राम पर शेयर रील में इसी के लिए एक बहुत आसान और सस्ता उपाय बताया है. तो चलिए जानते हैं क्या है वो उपाय.
यूरिक एसिड बढ़ता क्यों है?
हमारे शरीर में जब प्यूरिन नाम का तत्व टूटता है, तो यूरिक एसिड बनता है. आम तौर पर ये यूरिक एसिड पेशाब के रास्ते बाहर निकल जाता है. लेकिन जब हम ज्यादा प्रोटीन वाली चीजें, ज्यादा मीठा, बीयर, और ज्यादा कार्ब वाली चीजें खाने लगते हैं, तो यूरिक एसिड शरीर में ही जमने लगता है. ये जमकर जोड़ों में सुई जैसे छोटे-छोटे क्रिस्टल बना देता है. बस, फिर वही क्रिस्टल चुभते हैं और जोड़ों में दर्द और सूजन हो जाती है. जिन लोगों का वजन ज्यादा है, पानी कम पीते हैं, उनमें यूरिक एसिड सबसे ज्यादा बढ़ता है.
यहां देखें वीडियो-
यूरिक एसिड को कम करने के लिए क्या करें-
- गुनगुना पानी पिएं
- मीठा कम खाएं
- बीयर न पिएं
- प्रोटीन कम लें
- वजन को कंट्रोल करें
यूरिक एसिड में राजमा क्यों है फायदेमंद?
रील में बताया गया है कि यूरिक एसिड वालों को रोज राजमा खाना चाहिए. राजमा में फाइबर बहुत ज्यादा होता है. फाइबर शरीर में बने यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करता है. राजमा में प्रोटीन भी होता है, लेकिन वो प्रोटीन यूरिक एसिड को नहीं बढ़ाता. उल्टा ये शरीर को ताकत देता है. राजमा खाने से घुटनों का दर्द, एड़ी का दर्द, उंगलियों का दर्द, इन सब में आराम मिलता है. जोड़ों की सूजन भी धीरे-धीरे कम होने लगती है.
कैसे खाएं?
राजमा को रात भर भिगोकर रखिए. सुबह उस पानी को फेंक दीजिए. फिर नए पानी में उबालकर बनाइए. भिगोया हुआ राजमा पेट को भी हल्का रखता है और यूरिक एसिड में भी ज्यादा फायदा करता है. हफ्ते में 3-4 बार राजमा की सब्जी जरूर खाइए.
ये भी पढ़ें- फेफड़ों को प्रदूषण से कैसे बचाएं? जानें 4 असरदार तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं