विज्ञापन

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली पर मिलेगा तोहफा, नवंबर में बिजली बिल पर मिलेगी 9 प्रतिशत तक की छूट

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन (UPPCL) के उपभोक्ताओं को आगामी नवंबर महीने के बिजली बिल में करीब 9 प्रतिशत तक छूट मिल सकता है. यह छूट फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट के तहत मिलने की संभावना है.

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली पर मिलेगा तोहफा, नवंबर में बिजली बिल पर मिलेगी 9 प्रतिशत तक की छूट
यूपी के लोगों को बिजली बिल पर मिलेगी राहत
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • यूपी के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा दिवाली का तोहफा.
  • नवंबर महीने में बिजली बिल पर करीब 9 प्रतिशत तक छूट मिलेगी.
  • यह छूट फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट के तहत मिलने की संभावना है.

दिवाली के त्योहार पर उत्तर प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन (UPPCL) के उपभोक्ताओं को आगामी नवंबर महीने में बिजली बिल पर करीब 9 प्रतिशत तक छूट मिल सकता है. यह छूट फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट के तहत मिलने की संभावना है. इसका फायदा घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर व्यावसायिक और अन्य लोगों को भी मिलेगा. इससे पहले भी बिजली उपभोक्ताओं को राहत दी गई थी.

लगातार पांचवें महीने मिलेगी राहत

FPAAS व्यवस्था के तहत बिजली खरीद और ईंधन की मूल लागत, टैरिफ में शामिल अनुमानित लागत से कम होने पर उसका फायदा उपभोक्ताओं को दिया जाता है. UPPCL इसी व्यवस्था के तहत बिजली बिल में उपभोक्ताओं को राहत दे रहा है. पिछले 4 महीनों से उपभोक्ताओं को एफपीएएएस के तहत राहत दी गई है

जुलाई: 4.43% की राहत

अगस्त: 2.92% की राहत

सितंबर: 7.93% की राहत

अक्टूबर: 5.24% की राहत

नवंबर (संभावित): लगभग 9.17% तक की छूट

जून महीने में अतिरिक्त फ्यूल सरचार्ज लगने के बाद विद्युत नियामक आयोग और उपभोक्ता मामलों पर उठाए गए सख्त कदमों के बाद से लगातार उपभोक्ताओं के बिल का बोझ कम हुआ है. अगर नवंबर में यह छूट मिलती है, तो यह लगातार पांचवां महीना होगा जब उपभोक्ताओं को बिल में कटौती का सीधा फायदा मिलेगा.

त्योहारों पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति

राज्य सरकार और पावर कॉर्पोरेशन ने त्योहारों को ध्यान में रखते हुए बिजली आपूर्ति के लिए कड़े प्रबंध किए हैं. इसके तहत प्रदेशभर में शहरी और ग्रामीण इलाकों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, जो छठ पर्व तक सुचारु रूप से जारी रहने की उम्मीद है. आंकड़ों के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में भी पिछले वर्षों की तुलना में बिजली आपूर्ति के औसत घंटों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

फिलहाल, उपभोक्ताओं की निगाहें पावर कॉर्पोरेशन की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिसके बाद नवंबर के बिल में मिलने वाली इस बड़ी छूट की आधिकारिक पुष्टि और स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी.

यह भी पढ़ें | यूपी पंचायत चुनाव में नया नियम, अब 6 महीने गांव में रहने पर ही बनेंगे वोटर; योगी कैबिनेट से मिली मंजूरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UPPCL, Electricity Bill Charges, UP Electricity Bill Big Relief, Uttar Pradesh News, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com