- EPFO ने पीएफ रिकॉर्ड में गलत जानकारी सुधारने के लिए जॉइंट डिक्लेरेशन सुविधा पूरी तरह ऑनलाइन कर दी है.
- EPFO मेंबर पोर्टल पर लॉगिन कर नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम, लिंग तथा नौकरी की तारीखें सुधार सकते हैं.
- सुधार के लिए पहचान पत्र या जन्म प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करना आवश्यक होता है.
EPF Account: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने करोड़ों खाताधारकों के लिए पीएफ रिकॉर्ड में सुधार करने की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है. अगर आपके ईपीएफ खाते में आपका नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग या नौकरी जॉइन करने या छोड़ने की तारीख में कोई गड़बड़ी है, तो आप EPFO मेंबर पोर्टल पर Joint Declaration सुविधा का उपयोग करके इसे ऑनलाइन ठीक कर सकते हैं.
कई बार यूएएन (UAN) या ईपीएफ रिकॉर्ड में गलत नाम, गलत जन्मतिथि, जेंडर या पिता के नाम में स्पेलिंग मिस्टेक की वजह से पीएफ निकालने (PF Withdrawal), ट्रांसफर करने या पेंशन दावों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने इस समस्या का स्थायी समाधान करते हुए जॉइंट डिक्लेरेशन (Joint Declaration) सुविधा को पूरी तरह ऑनलाइन और आसान बना दिया है. अब पीएफ खाताधारक बिना किसी कागजी झंझट के ईपीएफओ मेंबर सेवा पोर्टल पर जाकर खुद ऑनलाइन सुधार की रिक्वेस्ट सबमिट कर सकते हैं.
Incorrect details in your EPF records? Get them corrected easily in 5 simple steps through the Joint Declaration facility on the EPFO Member Portal. Update your details. Keep your EPF records accurate! #EPFO #EPFOWithYou #HumHainNa https://t.co/ZFWjXbwveF
— EPFO (@officialepfo) November 4, 2026
EPFO मेंबर पोर्टल पर 5 आसान स्टेप्स में सुधारें अपना PF रिकॉर्ड
ईपीएफओ की ओर से जारी आधिकारिक दिशानिर्देशों और जानकारी के मुताबिक, आप नीचे दिए गए 5 आसान चरणों का पालन करके अपने पीएफ खाते में दर्ज गलत जानकारी को सही कर सकते हैं.
- सबसे पहले ईपीएफओ के आधिकारिक यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर जाएं और अपने 12 डिजिट के यूएएन और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें.
- लॉगिन करने के बाद टॉप मेन्यू में दिए गए Manage टैब पर जाएं और ड्रॉपडाउन सूची से ज्वाइंट डिक्लरेशन विकल्प पर क्लिक करें.
- अब अपनी सही कंपनी का चयन करें. इसके बाद स्क्रीन पर दिख रही जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, जेंडर, पिता का नाम, वैवाहिक स्थिति, जॉइनिंग या एग्जिट डेट में से उस जानकारी को चुनें, जिसमें आप सुधार करना चाहते हैं.
- अपनी सही जानकारी दर्ज करें. इसके सत्यापन के लिए आवश्यक सहायक दस्तावेज जैसे पहचान पत्र, जन्म प्रमाण पत्र या अन्य आवश्यक डाक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
- सभी विवरण और दस्तावेज जांचने के बाद आधार बेस्ड ओटीपी के जरिए अपना अनुरोध सबमिट कर दें. यह रिक्वेस्ट पहले आपके नियोक्ता के पास अप्रूवल के लिए जाएगी और फिर ईपीएफओ फील्ड ऑफिस की ओर से वेरिफाई होकर अपडेट हो जाएगी.
यह भी पढ़ें: गौर चौक अंडरपास शुरू, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, सूरजपुर, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और क्रॉसिंग्स रिपब्लिक के बीच सफर हुआ आसान
इन जानकारियों में कर सकते हैं ऑनलाइन सुधार
- कर्मचारी का नाम
- पिता या पति का नाम
- जन्म तिथि
- लिंग
- वैवाहिक स्थिति
- कंपनी जॉइन करने की तारीख
- कंपनी छोड़ने की तारीख
यह भी पढ़ें: ट्रेड फेयर इस बार 13 नवंबर से होगा शुरू, बिजनेस डे और वीकेंड टिकटों की नई दरें हुई जारी; देखें पूरा शेड्यूल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं