विज्ञापन

गौर चौक अंडरपास शुरू, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, सूरजपुर, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और क्रॉसिंग्स रिपब्लिक के बीच सफर हुआ आसान

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चार मूर्ति यानी गौर चौक पर लगने वाले भारी जाम से राहत देते हुए प्राधिकरण ने 5 नवंबर 2026 से 700 मीटर लंबे 6-लेन अंडरपास का 3 दिवसीय ट्रायल रन शुरू कर दिया है. इससे रोजाना सफर करने वाले 1 लाख वाहन चालकों का रास्ता सुगम होगा.

गौर चौक अंडरपास शुरू, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, सूरजपुर, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और क्रॉसिंग्स रिपब्लिक के बीच सफर हुआ आसान
गौर चौक अंडरपास का ट्रायल शुरू, 5 लाख निवासियों को दीवाली-छठ पर ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत.
NDTV
  • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने गौर चौक अंडरपास का तीन दिनों के ट्रायल रन के लिए पांच नवंबर से खुला किया है.
  • छह लेन और 700 मीटर लंबे इस अंडरपास से ग्रेटर नोएडा वेस्ट व आसपास के क्षेत्रों का ट्रैफिक सुधरेगा.
  • अंडरपास के जरिए रोजाना लगभग तीस हजार वाहन गोलचक्कर को बाईपास कर सकेंगे जिससे जाम कम होगा.
नई दिल्ली:

 Gaur Chowk Underpass Trial Run Starts: ग्रेटर नोएडा वेस्ट यानी चार मूर्ति के निवासियों के साथ ही दैनिक यात्रियों के लिए राहत भरी खबर आई है. दरअसल, महीनों की धूल, निर्माण कार्य और भारी ट्रैफिक जाम के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 700 मीटर लंबे गौर चौक अंडरपास का 5 नवंबर 2026 से तीनों के लिए ट्रायल रन शुरू कर दिया है. ताज हाईवे पर बने इस 6 लेन अंडरपास के खुलने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट, सूरजपुर, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और क्रॉसिंग्स रिपब्लिक के बीच सफर सुगम होगा. जानिए रोजाना 1 लाख वाहनों के दबाव वाले इस चौराहे पर ट्रैफिक सुधार के लिए क्या क्या बदलाव किए गए हैं.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट यानी नोएडा एक्सटेंशन के सबसे व्यस्त और भीड़भाड़ वाले चौराहे गौर चौक यानी चार मूर्ति पर दैनिक यात्रियों को लगने वाले भारी जाम से आखिरकार मुक्ति मिलने जा रही है. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने गुरुवार, 5 नवंबर 2026 से 700 मीटर लंबे गौर चौक अंडरपास को 3 दिनों के ट्रायल रन के लिए वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है.

त्योहारों के सीजन में मिली बड़ी सुविधा

जुलाई 2024 में शुरू हुए इस 6 लेन प्रोजेक्ट के निर्माण के दौरान आसपास की दर्जनों सोसायटियों में रहने वाले 5 लाख से ज्यादा निवासियों और वाहन चालकों को ट्रैफिक डायवर्जन और धूल धक्कड़ का सामना करना पड़ा था. पिक आवर्स के दौरान पार्थला फ्लाईओवर यानी लगभग 6.5 किमी दूर तक गाड़ियां रेंगती नजर आती थीं. अब इस अंडरपास के चालू होने से त्योहारों के सीजन में खरीदारी के लिए निकलने वाले लोगों को सीधी और बिना रुकावट के कनेक्टिविटी मिलेगी. इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा वेस्ट, सूरजपुर, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और क्रॉसिंग्स रिपब्लिक  के बीच सफर आसान हो गया है.

ट्रैफिक जाम से छुटकारा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से तैयार किया गया यह अंडरपास ताज हाईवे के बराबर में बनाया गया है, जो चौराहे पर गाड़ियों के दबाव को काफी हद तक कम कर देगा. दरअसल, 700 मीटर लंबा और 6 लेन चौड़ा यह अंडरपास ताज हाईवे के ट्रैफिक को गौर चौक रोटरी यानी गोल चक्कर के नीचे से सीधे गुजार देगा, जिससे गोलचक्कर पर गाड़ियों का जमावड़ा नहीं होगा. इस अंडर पास रोजाना लगभग 1 लाख वाहनों की आवाजाही संभालने वाले इस चौराहे पर इस अंडरपास के जरिए हर दिन करीब 30,000 वाहन गोलचक्कर को पूरी तरह से बाईपास कर सकेंगे.

2 नए यू टर्न और नई सड़कें

स्थानीय सोसायटियों के ट्रैफिक को सुचारू बनाने के लिए चौराहे के पास दो नए यू टर्न चालू किए गए हैं और अंडरपास के समानांतर चलने वाली सर्विस रोड की रीसरफेसिंग कर उसे पूरी तरह नया रूप दिया गया है. निर्माण कार्य के लिए दो साल पहले हटाई गई आइकॉनिक चार मूर्ति प्रतिमा को बीते सप्ताह रोटरी यानी गोलचक्कर पर सम्मान पूर्वक दोबारा स्थापित कर दिया गया.

यह भी पढ़ें- चार मूर्ति गोल चक्कर का अंडरपास खुला, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को जाम से मिलेगी मुक्ति

5 से 8 नवंबर तक चलेगा ट्रायल रन

प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक, यह ट्रायल रन 5 नवंबर से 8 नवंबर तक चलेगा, ताकि ट्रैफिक के प्रवाह, सिग्नल सिस्टम और किसी भी परिचालन संबंधी कमी की पहचान की जा सके. तीन दिनों के ट्रायल के दौरान वाहनों का आवागमन पूरी तरह सुगम और रुकावट मुक्त रहता है, तो ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जल्द ही इसके औपचारिक उद्घाटन की तारीख का ऐलान करेगा. अंडरपास की दीवारों को प्रकृति, हरियाली और भगवान गौतम बुद्ध के जीवन से जुड़ी सुंदर पेंटिंग्स और वॉल आर्ट से सजाया गया है.

यह भी पढ़ें- Delhi-NCR में प्रदूषण का विस्फोट, AQI 324 पहुंचते पर GRAP2 लागू; जानें किन चीजों पर लगी पाबंदी और क्या हैं नए नियम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gaur Chowk Underpass Opens, Greater Noida West, Char Murti Square, Taj Highway Traffic News, Greater Noida Authority
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com