विज्ञापन

EPFO के 8 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब WhatsApp पर चेक कर सकेंगे PF बैलेंस, मिलेंगी ये धांसू सुविधाएं

EPFO New Update 2026: अब घर बैठे WhatsApp पर चेक करें PF बैलेंस, पासबुक और ट्रांजैक्शन डिटेल्स,साथ ही, 1,000 रुपये तक के पुराने और बंद खातों का पैसा अब मिलेगा अपने आप. जानिए 8 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों के लिए शुरू हुई इन नई सुविधाओं की पूरी डिटेल..

EPFO के 8 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब WhatsApp पर चेक कर सकेंगे PF बैलेंस, मिलेंगी ये धांसू सुविधाएं
EPFO WhatsApp Services: अब WhatsApp पर आसानी से मिलेंगे ये जरूरी पीएफ सर्विसेज
NDTV इंडिया

EPFO Services on WhatsApp: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने करोड़ों कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है. अब कर्मचारी घर बैठे WhatsApp के जरिए अपना PF बैलेंस चेक कर सकेंगे. इसके अलावा PF पासबुक की जानकारी और खाते में हुए पिछले पांच ट्रांजैक्शन भी देख सकेंगे. इतना ही नहीं, लंबे समय से बंद पड़े कुछ पुराने PF अकाउंट में जमा पैसे का सेटलमेंट भी अब अपने आप होगा. EPFO ने अपने डिजिटल सर्विस को आसान बनाने के लिए ये नई फीचर शुरू की है. आइए जानते हैं कि इनका फायदा आपको कैसे मिलेगा...

WhatsApp पर मिलेंगी PF से जुड़ी जरूरी सुविधाएं

EPFO की नई WhatsApp सर्विस के जरिए आप अपने PF अकाउंट से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां ले सकेंगे. इसमें PF बैलेंस चेक करना, EPF पासबुक डिटेल देखना और अकाउंट से हुए लास्ट पांच ट्रांजैक्शन शामिल है. इसके अलावा प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में भी WhatsApp के जरिए मदद मिलेगी. जिन सदस्यों का आधार वेरिफिकेशन या दूसरे डॉक्यूमेंट पूरे नहीं होने के कारण योजना से जुड़ा काम अटका है, उन्हें पर्सनल गाइडेंस भी दी जाएगी.

WhatsApp सर्विस का इस्तेमाल कैसे करें?

EPFO ने इस सुविधा को वेरिफाइड WhatsApp सर्विस बताया है. हालांकि, 1 नवंबर को जारी जानकारी में अभी इसका आधिकारिक WhatsApp नंबर और सर्विस शुरू करने का पूरा तरीका नहीं बताया गया है. ऐसे में EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट या वेरिफाइड चैनल से ही नंबर की जानकारी लें. किसी अनजान नंबर पर अपना UAN पासवर्ड, OTP, आधार या बैंक से जुड़ी जानकारी शेयर न करें.

इनऑपरेटिव PF खातों का पैसा ऑटो क्रेडिट होगा

EPFO ने लंबे समय से बंद पड़े इनऑपरेटिव PF आकाउंट के लिए भी नई सुविधा शुरू की है. इसके तहत 1,000 रुपये तक बैलेंस वाले अकाउंट का सेटलमेंट अपने आप किया जाएगा. यानी एलिजिबल मेंबर को इसके लिए अलग से क्लेम फाइल नहीं करना होगा.

हालांकि, इसके लिए आधार वेरिफिकेशन और बैंक डिटेल और जरूरी चीजों  पूरी तरह चेक की जाएगी. इसके बाद पैसा सही खाताधारक या लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा. मंत्रालय के मुताबिक, इस पहल से करीब एक लाख खातों को फायदा मिलने की उम्मीद है. इन खातों में करीब ₹5 करोड़ जमा हैं.

8 करोड़ सदस्यों और 85 लाख पेंशनर्स को होगा फायदा

EPFO करीब 8 करोड़ योगदान देने वाले सदस्यों और 85 लाख पेंशनर्स को सर्विस देता है. संगठन के पास करीब ₹32 लाख करोड़ का रिटायरमेंट फंड है. EPFO के मुताबिक, अक्टूबर 2026 में क्लेम सेटलमेंट का औसत समय घटकर 2.57 दिन रह गया है. नई WhatsApp सर्विस और ऑटो सेटलमेंट की सुविधा से सदस्यों को PF से जुड़े कामों के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत कम होगी.

यह भी पढ़ें | EPFO का 2 तोहफा, श्रम मंत्री ने लॉन्च की WhatsApp सेवा, 1 लाख खातों में पड़े पैसे ऑटोमैटिक क्रेडिट होंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
EPFO News, EPFO WhatsApp Services, PF Account Balance, Inoperative EPF Accounts, PF Balance Check
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com