विज्ञापन

दो मिनट में करें असली और नकली पनीर की पहचान, FSSAI के बताए इन तरीकों से को कर लें नोट

त्योहारों का सीजन शुरू होने के साथ ही बाजार में नकली और केमिकल वाले पनीर की सप्धलाई तेजी से बढ़ जाती है. ऐसे में आप घर पर 6 आसान तरीकों से असली और नकली पनीर की पहचान कर सकते हैं.

दो मिनट में करें असली और नकली पनीर की पहचान, FSSAI के बताए इन तरीकों से को कर लें नोट
अब घर ही करें पनीर की प्योरिटी टेस्ट.
NDTV
  • त्योहारी सीजन में दूध और दूध से बने उत्पादों की बढ़ी मांग के साथ मिलावटी पनीर की बिक्री बढ़ गई है.
  • एफएसएसएआई ने असली और नकली पनीर की पहचान के लिए आयोडीन टेस्ट, मसलने और गर्म पानी के आसान तरीके बताए हैं.
  • आयोडीन टेस्ट में पनीर पर आयोडीन की बूंदें डालने पर रंग बदलना नकली पनीर होने का संकेत होता है.
नई दिल्ली:

Pure Paneer Identification Tips: त्योहारी सीजन में दूध और दूध से बने उत्पादों की मांग बढ़ने के साथ ही मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं. एफएसएसएआई और स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई में जगह-जगह मिलावटी पनीर, पनीर और मिठाइयां पकड़े जाने का सिलसिला चालू है. इस बीच भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण यानी FSSAI ने असली और नकली पनीर की पहचान के तरीके शेयर कर लोगों से पनीर के इस्तेमाल से पहले टेस्ट करने की अपील की है. 

दरअसल, मिलावटखोर दूध के फैट की जगह पाम ऑयल, स्टार्च और खतरनाक केमिकल्स से तैयार एनालॉग यानी नकली पनीर धड़ल्ले से बेच रहे हैं. हालांकि, इससे बचने के लिए आप बिना किसी लैब टेस्ट के अपनी रसोई में ही बेहद आसान तरीकों से असली और नकली पनीर की पहचान कर सकते हैं. आयोडीन टेस्ट, गर्म पानी और मसलने के तरीकों से जानें कि आपका पनीर कितना शुद्ध है.

आयोडीन टेस्ट 

यह पनीर में मिलावट पकड़ने का सबसे विश्वसनीय और वैज्ञानिक तरीका माना जाता है. 

  • टेस्ट का तरीका: पनीर के एक छोटे टुकड़े को पानी में अच्छी तरह उबालें और फिर उसे ठंडा होने दें. इसके बाद इस पर मेडिकल स्टोर पर आसानी  मिलने वाला आयोडीन टिंचर की 2-3 बूंदें डालें.
  • नतीजा: अगर पनीर का रंग नीला या गहरा बैंगनी हो जाता है, तो समझ जाइए कि पनीर नकली है, क्योंकि उसमें स्टार्च, आलू या अरारोट मिलाया गया है. असली पनीर का रंग आयोडीन डालने पर बिल्कुल नहीं बदलता है.

हाथ से मसलने का टेस्ट

  • टेस्ट का तरीका: पनीर का एक छोटा टुकड़ा लें और उसे अपनी उंगलियों के बीच रखकर मसलें.
  • नतीजा: असली पनीर बेहद नरम और दानेदार होता है, जिसे मसलने पर वह आसानी से टूटकर बिखर जाता है. इसके उलट, नकली पनीर रबर की तरह खिंचता है, बहुत ज्यादा सख्त या चिपचिपा महसूस होता है.

गर्म पानी का टेस्ट

  • टेस्ट का तरीका: पनीर के टुकड़े को गर्म पानी में डालकर 5 से 7 मिनट के लिए छोड़ दें.
  • नतीजा: असली पनीर गर्म पानी में जाने के बाद और अधिक नरम और सॉफ्ट हो जाता है, लेकिन अगर पनीर नकली या वेजिटेबल ऑयल से बना हुआ है, तो वह गर्म पानी में घुलने लगेगा, टूटने लगेगा या बिखर जाएगा.

स्वाद और गंध 

  • टेस्ट का तरीका: पनीर को खरीदने या पकाने से पहले उसे थोड़ा सा सूंघें और कच्चा चखकर देखें.
  • नतीजा: असली पनीर में हल्की दूध जैसी सौंधी महक होती है और खाने में यह हल्का मीठा और मलाईदार लगता है, जबकि नकली पनीर में डिटर्जेंट या केमिकल जैसी अजीब गंध आ सकती है और चबाने पर यह रबर जैसा या पूरी तरह बेस्वाद लगता है.

तवे पर गर्म करने का टेस्ट

  • टेस्ट का तरीका: पनीर के टुकड़े को बिना किसी तेल या पानी के सीधे तवे पर रखकर गर्म करें.
  • नतीजा: असली पनीर तवे पर गर्म करने पर पिघलता नहीं है, बल्कि वह हल्का सुनहरा यानी गोल्डन ब्राउन होने लगता है. वहीं, नकली पनीर गर्म होते ही तुरंत पिघलना शुरू कर देगा या बहुत ज्यादा चिपचिपा हो जाएगा.

यह भी पढ़ें- ऑनलाइन ऑर्डर में 45 दिन से कम एक्सपायरी नहीं चलेगी, बुकिंग से पहले दिखेगी मैन्युफैक्चरिंग-एक्सपायरी डेट: FSSAI

अरहर दाल पाउडर टेस्ट

  • टेस्ट का तरीका: पनीर को पानी में उबालकर ठंडा कर लें, फिर उसमें थोड़ा सा अरहर दाल का पाउडर या आटा डालकर लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें.
  • नतीजा: अगर पानी का रंग हल्का लाल होने लगे, तो इसका मतलब है कि पनीर को टिकाऊ और फ्लेक्सिबल बनाने के लिए उसमें हानिकारक केमिकल्स या डिटर्जेंट मिलाए गए हैं.

यह भी पढ़ें- दिवाली-छठ और दुर्गा पूजा के लिए रेलवे का 45 दिनों का खास प्लान, यूपी-दिल्ली से 1000 और बिहार से स्पेशल ट्रेनों के 2000 फेरे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food Safety, Paneer Test, Health Tips, FSSAI, Paneer Test In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height