विज्ञापन

FSSAI के एक्शन के बीच जानें कौन हैं Bisleri के मालिक, ₹3,200 करोड़ के बिजनेस साम्राज्य की पूरी कहानी

Bisleri भारत के सबसे जाने-माने पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ब्रांड्स में से एक है, जो इन दिनों अनसेफ सैंपल विवाद के बीच चर्चा में है. कंपनी का असली मालिक कौन है,किसके पास क्या जिम्मेदारी है. जानें रमेश चौहान और बेटी जयंती चौहान कैसे संभाल रहे यह साम्राज्य.

FSSAI के एक्शन के बीच जानें कौन हैं Bisleri के मालिक, ₹3,200 करोड़ के बिजनेस साम्राज्य की पूरी कहानी
Bisleri owner: Bisleri का नाम सुनते ही सबसे पहले पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर की बोतल याद आती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मशहूर ब्रांड का असली मालिक कौन है और इसे कौन चलाता है?
NDTV इंडिया

भैया, एक पानी की बोतल देना... अरे ये नहीं, Bisleri देना . सफर के दौरान रेलवे स्टेशन हो, बस स्टॉप या कोई हाईवे का ढाबा पानी की बोतल मांगते वक्त यह लाइन लगभग हर किसी की जुबान पर रहती है.भारत में Bisleri की पहचान इतनी बड़ी है कि कई दूसरी कंपनियां भी इससे मिलती-जुलती पैकेजिंग के नाम पर पानी बेचती हैं.देश में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर की पहचान बन चुकी Bisleri आजकल एक बड़े विवाद की वजह से चर्चा में है. इस बार वजह कंपनी से जुड़ा FSSAI का एक्शन है.

पानी के एक सैंपल को लेकर FSSAI का एक्शन

फूड रेगुलेटर FSSAI ने पानी के एक सैंपल को अनसेफ पाए जाने के बाद Bisleri International के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है. हालांकि, कंपनी ने लैब की रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं. Bisleri का कहना है कि बाद में हुए स्वतंत्र टेस्ट में ब्रोमेट का लेवल तय लिमिट के अंदर मिला और उसका पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर पीने के लिए बिल्कुल सेफ है. इस विवाद के बीच लोगों की दिलचस्पी इस बात को लेकर  बढ़ गई है कि आखिर इस ₹3,200 करोड़ के  Bisleri साम्राज्य का असली मालिक कौन है. आइए जानते हैं कौन है इस कंपनी का मालिक और कैसे चलता है इसका बिजनेस.

कौन हैं Bisleri के owner?

Bisleri International Pvt. Ltd. का मालिकाना हक चौहान परिवार के पास है. इस बिजनेस की कमान परिवार के वरिष्ठ सदस्य रमेश चौहान के हाथों में रही है. उन्होंने 1969 में इटली के इस ब्रांड को भारत में लाया था. इसके बाद Bisleri को देश के सबसे पहचाने जाने वाले पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ब्रांड्स में शामिल करने में अहम भूमिका निभाई. रमेश चौहान आज भी कंपनी के चेयरमैन हैं.

बेटी जयंती चौहान संभाल रहीं बिजनेस की कमान

रमेश चौहान की बेटी जयंती चौहान कंपनी की वाइस चेयरपर्सन हैं. वह अब अपने पिता की बिजनेस विरासत को आगे बढ़ा रही हैं. कंपनी के ऑपरेशन, मार्केटिंग और विस्तार से जुड़े अहम कामों की जिम्मेदारी उनके पास है. यानी Bisleri के कारोबार को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका काफी अहम है.

जैनब चौहान की भी कंपनी में बड़ा रोल

चौहान परिवार की बिजनेस टीम में रमेश चौहान की पत्नी जैनब चौहान भी शामिल हैं. वह Bisleri International में डायरेक्टर हैं. इस तरह रमेश चौहान, जयंती चौहान और जैनब चौहान मिलकर कंपनी के मालिकाना हक और लीडशिप रोल में हैं.

2022 में टाटा के साथ डील की हुई खूब चर्चा

साल 2022 में Bisleri को लेकर काफी चर्चा हुई थी. उस समय कंपनी की Tata Consumer Products के साथ संभावित बिक्री को लेकर बातचीत की खबरें आई थीं. लेकिन जयंती चौहान ने आगे आकर बिजनेस की जिम्मेदारी संभाली. इसके बाद कंपनी की सक्सेशन प्लानिंग में बदलाव हुआ और यह मशहूर ब्रांड चौहान परिवार के पास ही रहा. 

फिलहाल कंपनी की पुरानी विरासत और अनुभव की कमान रमेश चौहान के पास है, जबकि जयंती चौहान बिजनेस को आगे बढ़ाने और फैलाने की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.

यह भी पढ़ें | डिजिटल फ्रॉड रोकने के लिए RBI ला रहा है ‘Stop Switch', एक क्लिक में बंद हो जाएंगे सभी पेमेंट, जानें इसके फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bisleri FSSAI, Bisleri News, Bisleri Water Bottle, Bisleri Water Controversy, Bisleri International
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com