विज्ञापन

इंटरनेट कनेक्शन के बिना कैसे चेक कर सकते हैं PF बैलेंस? जान लें सबसे आसान तरीका

PF Balance Check without Internet: आप जानते हैं आप मिनटों में बिना किसी इंटरनेट कनेक्शन के फोन पर अपना पीएफ बैलेंस आसानी से चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको कहीं लॉग इन भी नहीं करना पड़ेगा. आइए जानते हैं इसके लिए आपको क्या करना होगा...

इंटरनेट कनेक्शन के बिना कैसे चेक कर सकते हैं PF बैलेंस? जान लें सबसे आसान तरीका
इंटरनेट के बिना कैसे चेक करें PF बैलेंस?

How to Check PF Balance: अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपको पीएफ के बार में जरूर जानकारी होगी. एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड (EPF) एक रिटायरमेंट सेविंग स्कीम है, जिसमें कर्मचारी और कंपनी दोनों हर महीने की सैलरी का एक हिस्सा जमा करते हैं. यह जमा राशि रिटायरमेंट के बाद या नौकरी छूटने की स्थिति में निकाली जा सकती है. अगर आपकी सैलरी से भी पीएफ डिडक्ट होता है तो समय-समय पर पीएफ बैलेंस चेक करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं आप मिनटों में बिना किसी इंटरनेट कनेक्शन के फोन पर अपना पीएफ बैलेंस आसानी से चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको कहीं लॉग इन भी नहीं करना पड़ेगा. आइए जानते हैं इसके लिए आपको क्या करना होगा...

यह भी पढ़ें: Google Pay का Pocket Money फीचर क्या है? जानिए इसे अपने फोन में कैसे सेट करें

इंटरनेट कनेक्शन के बिना कैसे चेक करें पीएफ बैलेंस?

इंटरनेट कनेक्शन के बिना पीएफ बैलेंस चेक करने के लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से SMS के जरिए एक मैसेज भेजना होगा. लेकिन ध्यान रहे कि इस सुविधा के लिए आपका  नंबर UAN से लिंक होना बहुत ही ज्यादा जरूरी है. साथ ही मैसेज का फॉर्मेट भी एकदम ठीक होना चाहिए, वरना SMS पर आप पीएफ बैलेंस नहीं चेक कर सकेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे करना होगा SMS?

इंटरनेट कनेक्शन के बिना PF बैलेंस चेक करने के लिए आपको 7738299899 पर SMS भेजना होगा. इसके बाद मैसेजिंग ऐप में 'EPFOHO UAN ENG' फॉर्मेट में एक SMS लिखें. यहां ENG की जगह आप अपनी पसंदीदा भाषा के पहले तीन अक्षर लिख सकते हैं. इसके बाद यह SMS सेंड कर दें. इससे आपके पास PF बैलेंस से जुड़ी जानकारी मोबाइल पर आ जाएगी.

मिस्ड कॉल से भी कर सकते हैं चेक

इंटरनेट कनेक्शन के बिना आप मिस्ड कॉल के जरिए भी पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं. इसके लिए आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर कॉल करें. कॉल अपने‑आप कट जाएगी और थोड़ी देर में आपको SMS के जरिए आपका PF बैलेंस और उससे जुड़ी जानकारी मिल जाएगी.

यह भी पढ़ें: PAN कार्ड बनवाने के नियम बदले, सरकार ने लागू किए 4 नए फॉर्म, जानें आपको कौन सा फॉर्म भरना है

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com