Google Pay Pocket Money Feature: अगर आप Google Pay इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए काफी ज्यादा जरूरी हो सकती है. गूगल पे ने 'Pocket Money' नाम का एक नया फीचर लॉन्च किया है. इस फीचर से यूजर अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों को UPI से पेमेंट करने में मदद कर सकते हैं. खास बात ये है कि इसके लिए सामने वाले का बैंक अकाउंट होना जरूरी नहीं है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि यह फीचर आप कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं और यह किसके लिए ज्यादा फायदेमंद है...
यह भी पढ़ें: New Labour Codes: 1 घंटा ओवरटाइम करने पर कितनी बढ़कर मिलेगी सैलरी? जानें नए लेबर कोड के नियम
क्या है Pocket Money फीचर?
पॉकेट मनी फीचर UPI Circle के तहत काम करता है. अगर आप पहले से Google Pay पर UPI इस्तेमाल करते हैं, तो आप Primary User होते हैं. आप अपने परिवार के सदस्य, दोस्त या कर्मचारियों को अपने UPI Circle में जोड़ सकते हैं. ये लोग Secondary User कहलाते हैं. सकेंडरी यूजर, प्राइमेरी यूजर के बैंक अकाउंट की मदद से पेमेंट कर सकता है. इससे डिजिटल पेमेंट करना और भी आसान हो जाता है. यह फीचर बच्चों की पॉकेट मनी देने, परिवार के किसी सदस्य की मदद करने या एम्प्लॉयज को पेमेंट करने के लिए काफी ज्यादा मददगार है.

Photo Credit: Photo source: Representative/Unsplash
कैसे काम करता है Pocket Money फीचर?
- प्राइमेरी यूजर बनने के लिए, आपके पास Google Pay पर एक एक्टिव बैंक अकाउंट होना चाहिए.
- आप मैक्सिमम 5 सेकेंडरी यूजर जोड़ सकते हैं.
- Secondary User को UPI सर्किल में जोड़ने के लिए नीचे दी गई बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
- सेकेंडरी यूजर का मोबाइल नंबर आपके फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव हो
- उसके फोन नंबर पर Google Pay ऐप रजिस्टर हो
- उसके पास UPI ID या UPI Circle QR हो
Pocket Money फीचर फोन में कैसे सेटअप करें?
- Google Pay ऐप खोलें और UPI Circle पर जाएं.
- Secondary User का नाम या मोबाइल नंबर सर्च करें और उसे चुनें.
- चुने गए Secondary User का UPI Circle QR कोड स्कैन करें और अप्रूवल सेटिंग्स सेटअप करें.
- अब आपको स्क्रीन पर 'Approve every payment' or 'Set a monthly limit' ऑप्शन दिखेंगे.
- अगर आप Set a monthly limit चुनते हैं, तो अपनी पसंद की मंथली लिमिट सेट करें.
- इसके बाद Secondary User के बारे में अतिरिक्त जानकारी भरें.
- उनके लिए अपना बैंक अकाउंट चुनें और Invite पर क्लिक करें.
- इनवाइट भेजने के लिए आपको अपना UPI PIN डालना होगा.
- इसके बाद Pocket Money फीचर सेट हो जाएगा और Secondary User तय नियमों के अनुसार पेमेंट कर सकेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं