विज्ञापन
Breaking News: NEET री-एग्जाम के लिए NTA ने किए ये 3 बड़े बदलाव, बताया कैसे बचेगा टाइम

NEET री-एग्जाम के लिए NTA ने किए ये 3 बड़े बदलाव, बताया कैसे बचेगा टाइम

नीट री-एग्जाम के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से एक गाइडलाइन जारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि परीक्षा में इस बार क्या-क्या बड़े बदलाव किए गए हैं. एनटीए ने ये भी बतया है कि NEET (UG)-2026 की परीक्षा बिल्कुल निष्पक्ष, सुरक्षित और छात्रों की जरूरतों को ध्यान में रखकर कराई जाएगी. री-एग्जाम में ये ध्यान रखा जाएगा कि छात्रों का एक भी मिनट बर्बाद न हो. आइए जानते हैं कि एनटीए की तरफ से परीक्षा से जुड़े क्या-क्या बड़े बदलाव किए गए हैं. 

किए गए ये तीन बड़े बदलाव

परीक्षा देने का समय बढ़ाया गया: पिछले कुछ सालों में छात्रों की शिकायत थी कि परीक्षा का समय कम दिया जाता है, इसीलिए इस बार नीट री-एग्जाम के लिए इसे 15 मिनट बढ़ाकर कुल 195 मिनट यानी 3 घंटे 15 मिनट कर दिया गया है. 

परीक्षा के समय में बदलाव: परीक्षा के समय में भी बदलाव किया गया है. अब परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी. 

रफ वर्क के लिए मिलेगी जगह: छात्रों को परीक्षा के दिन रफ वर्क या फिर फॉर्मूला सॉल्व करने के लिए अलग से जगह मिलेगी. क्वेश्चन पेपर में रफ वर्क वाली जगह को बढ़ा दिया गया है. पहले जहां दो पेज रफ वर्क के लिए मिलते थे, वहीं अब चार पेज मिलेंगे. 

क्यों बढ़ाया गया समय?

एनटीए की तरफ से बताया गया है कि बढ़े हुए समय में परीक्षा से जुड़ी तमाम औपचारिकताएं पूरी की जाएंगीं. इसमें अटेंडेंस शीट पर साइन करना और चेकिंग जैसी चीजें शामिल हैं, जिससे छात्रों का एक भी मिनट बर्बाद न हो और उन्हें पेपर सॉल्व करने का पूरा टाइम मिल पाए. रफ पेजों में हुए बदलाव की बात करें तो पहले ये पेज बुकलेट के आखिर में दिए जाते थे, जिससे लेफ्ट हैंड से लिखने वाले छात्रों को परेशानी होती थी. अब दो पेज शुरुआत में और दो पेज आखिर में दिए गए हैं. एनटीए ने बताया है कि सभी पेपर्स में ये नियम लागू होंगे. 

एनटीए ने बताया है कि ये तमाम चीजें छात्रों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए की जा रही हैं. इससे माहौल और ज्यादा आरामदायक और आसान बन जाएगा. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो अपने एडमिट कार्ड में लिखे नियमों को ध्यान से पढ़ें और किसी भी जानकारी के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें. 

ये भी पढ़ें - NEET के रिजल्ट में इस साल कितनी होगी देरी? देख लीजिए पिछले पांच सालों का ट्रेंड

यह एक ब्रेकिंग न्यूज़ है, इसमें विस्तृत विवरण जल्द जोड़ दिया जाएगा. अधिक जानकारी और ताज़ातरीन अपडेट के लिए कृपया इस पेज को रीफ्रेश करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neet Re Exam 2026, NEET Re Exam Date, NTA NEET Re Exam Date 2026, Nta Neet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com