विज्ञापन

दिल्ली एसआईआर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं कट गया, तुरंत ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

दिल्ली में चुनाव आयोग की ओर से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है. आंकड़ों के अनुसार, करीब 47.7 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं. जानिए वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे करें चेक. 

दिल्ली एसआईआर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं कट गया, तुरंत ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
दिल्ली की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से कटे 47.7 लाख नाम; सूची में ऐसे चेक करें अपना नाम, फॉर्म 6 भरने का पूरा तरीका.
NDTV
  • चुनाव आयोग की ओर से एसआईआर प्रक्रिया के बाद जारी की गई नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 47.7 लाख नाम हटाए गए हैं.
  • नाम हटाए जाने के मुख्य कारण निवास स्थान में बदलाव, मृत्यु या दो स्थानों पर नाम दर्ज होना बताए गए हैं.
  • मतदाता आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन ऐप के जरिए अपने वोटर सूची में नाम की स्थिति आसानी से जांच सकते हैं.

दिल्ली में चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन प्रक्रिया के बाद नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की है. इस प्रक्रिया के दौरान करीब 47.7 लाख मतदाताओं के नाम सूची से बाहर किए गए हैं. चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, जिन लोगों के नाम कटे हैं, उनमें मुख्य रूप से ऐसे मतदाता शामिल हैं, जिन्होंने अपना निवास स्थान बदल लिया है, जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जिनके नाम दो जगह रजिस्टर्ड थे. ऐसे अगर आप दिल्ली के नागरिक हैं, तो यह सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है कि आपका नाम मतदाता सूची में सुरक्षित है या नहीं.

मोबाइल से 2 मिनट में ऐसे चेक करें अपना नाम

निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in या https://voters.eci.gov.in/ पर जाएं और Search in Electoral Roll विकल्प पर क्लिक करें.

  • आपके पास आपका वोटर आईडी नंबर मौजूद है, तो ईपिक नंबर और राज्य के रूप में दिल्चुली नकर तुरंत स्टेटस देख सकते हैं.
  • अगर आपके पास वोटर आईडी नंबर नहीं है, तो अपना नाम, पिता का नाम, उम्र और विधानसभा क्षेत्र दर्ज कर भी नाम चेक कर सकते  है.
  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी मंगाकर भी अपना स्टेटस वेरीफाई कर सकते हैं.
  • वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड करके भी आसानी से अपना रिकॉर्ड चेक कर सकते हैं.
  • आप चुनाव आयोग के टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल करके भी अपने वोटर रिकॉर्ड की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

अपने इलाके की विधानसभा वार PDF वोटर लिस्ट कैसे डाउनलोड करें

  • दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट ceodelhi.gov.in और https://ceodelhi.gov.in/ पर जाएं.
  • होमपेज पर ड्राफ्ट मतदाता सूची 2026 या मतदाता सूची अनुभाग पर क्लिक करें. 
  • अपनी विधानसभा और अपने पोलिंग बूथ का नाम चुनें.
  • कैप्चा कोड दर्ज करके पीडीएफ  फाइल डाउनलोड कर लें.
  • डाउनलोड की गई पीडीएफ में आप अपना नाम, मकान नंबर और वोटर आईडी कार्नंड नंबर आसानी से सर्च कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Maharashtra SIR Draft List से 2 करोड़ मतदाताओं के नाम कटे, जानें फिर कैसे पा सकते हैं वोट का अधिकार

 अगर लिस्ट में नाम नहीं है तो क्या करें

अगर आपका नाम इस ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. यह सिर्फ एक ड्राफ्ट सूची है, अंतिम सूची नहीं. निर्वाचन आयोग ने नाम दोबारा जुड़वाने का पूरा अवसर दिया है. नीचे बताए गए तरीकों से आप अपना नाम जुड़वा सकते हैं. 

  • नया नाम दर्ज कराने या कटे हुए नाम को वापस जुड़वाने के लिए आपको फॉर्म 6 भरना होगा.
  • यह फॉर्म आप मतदाता सेवा पोर्टल वेबसाइट या वोटर हेल्पलाइन ऐप के जरिए ऑनलाइन जमा कर सकते हैं.
  • अगर आप ऑनलाइन प्रक्रिया में सहज नहीं हैं, तो अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर फिजिकल फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं.
  • कटे हुए नाम को दोबारा जुड़वाने या सुधार कराने के लिए दावे और आपत्तियां 30 सितंबर 2026 तक स्वीकार की जाएंगी.
  • सभी प्राप्त दावों का निस्तारण करने के बाद दिल्ली की अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी.

PAN Card खोने का नो टेंशन! मोबाइल से 2 मिनट में डाउनलोड करें डिजिटल कॉपी


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Voter List 2026, ECI, Delhi News, CEO Delhi, Voter Id
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com