विज्ञापन
24 minutes ago

Delhi Seemapuri Building Collapse LIVE: सत्यनिकेतन हादसे के महीनेभर बाद दिल्ली में एक और बड़ा हादसा हुआ है. दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक बहुमंजिला इमारत गिर गई. इस हादसे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. अब तक दो बच्चों को निकाला जा चुका है. जानकारी के अनुसार यह हादसा सीमापुरी के मछली मंडी में हुआ है. मौके पर दिल्ली पुलिस और फायर विभाग की टीमें पहुंच गई हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. सैकड़ों स्थानीय लोग भी रेस्क्यू में मदद कर रहे हैं. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करके इलाके के रास्तों को खाली रखने की अपील की है.

Delhi Seemapuri Building Collapse LIVE Updates

यह भी पढ़ें: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में गिरी बहुमंजिला इमारत, राहत और बचाव कार्य जारी

Delhi Building Collapse: मौके पर पहुंची NDRF की टीम

हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. इस बीच NDRF की टीम भी मौके पर पहुंची है. दिल्ली पुलिस और फायर विभाग की टीम पहले से ही राहत-बचाव कार्य में लगी हुई हैं.

 

'धम्म से आवाज आई फिर...', सीमापुरी में बिल्डिंग गिरने के बाद NDTV को लोगों ने बताई आंखों देखी

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर इमारत गिरने से अफरा-तफरी मच गई. सीमापुरी इलाके में अचानक ढही बिल्डिंग के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है. दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि राहत और बचाव दल लगातार मलबा हटाने में जुटे हैं.

अब तक 5-6 लोगों को अस्पताल ले जाया गया, सीमापुरी हादसे पर पुलिस ने बताया

शाहदरा के DCP राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि अब तक करीब पांच-छह लोगों को अस्पताल ले जाया गया है. बचाव अभियान अभी भी जारी है. सारी जानकारी मिलने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. फिलहाल, दो-तीन लोग अंदर दिखाई दे रहे हैं और वे हमसे बातचीत भी कर रहे हैं.

Delhi Building Collapse: इलाके के पार्षद का बयान भी आया सामने

झिलमिल के पार्षद पंकज लूथरा ने बताया कि हमें सूचना मिली कि लगभग 40-50 साल पुरानी एक इमारत ढह गई है. मलबे से चार-पांच लोगों को पहले ही बचाया जा चुका है. बचाव अभियान में पूरी पुलिस फोर्स, MCD और प्रशासन शामिल हैं. हम यह सुनिश्चित करने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं कि आगे कोई और घटना न हो.

तीन लोग अभी अंदर फंसे हैं... जिसका मकान गिरा, उसने क्या कहा?

स्थानीय निवासी सलीम ने कहा, 'यह हमारा घर था. यह अचानक ढह गया. हमने काफी लोगों को बाहर निकाल लिया. मेरा दामाद भी अंदर फंसा हुआ था, लेकिन उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. मेरी बेटी भी अंदर थी, उसे भी सुरक्षित निकाल लिया गया है. दो बच्चों को भी बचाया गया है. तीन अन्य लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं और क्रेन की मदद से छत हटाकर उन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है.'

Delhi Building Collapse: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

हादसे के बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का बयान सामने आया है. ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि सीमापुरी में एक बहुमंजिला इमारत ढह गई है और बचाव दल घटनास्थल पर काम कर रहे हैं. सीमापुरी गोल चक्कर, DLF भोपुरा और आस-पास की सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित है. हर खाली लेन एम्बुलेंस और बचाव वाहनों को तेजी से निकलने का रास्ता देती है. कृपया हो सके तो इस इलाके में जाने से बचें. घटनास्थल के पास न रुकें, न गाड़ी पार्क करें और न ही भीड़ जमा करें. साथ ही, ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें.

Delhi Building Collapse: घायलों को राजीव गांधी अस्पताल ले जाया जा रहा

हादसे में घायल लोगों को एम्बुलेंस से राजीव गांधी अस्पताल ले जाया जा रहा है. जबकि दिल्ली पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमें बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचीं.

Delhi Building Collapse: मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका

दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी ने कहा कि मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की संभावना है. उन्होंने कहा कि खोज और बचाव अभियान चल रहा है, आगे की जानकारी का इंतजार है.

Seemapuri Building Collapse: दिल्ली के सीमापुरी में इमारत गिरने से कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका

एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक इमारत का अगला हिस्सा गिरने के बाद कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है.

दिल्ली फायर सर्विस (DFS) को दोपहर 3:30 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली और दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं। अधिकारी ने कहा कि मलबे में कुछ लोग फंसे हो सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Building Collapse, Delhi Building Collapse Breaking News, Delhi Building Collapse Death Toll, Delhi Building Collapse Death, Delhi Building Collapse Investigation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com