Aadhaar Authentication History: आज के डिजिटल दौर में आधार कार्ड सबसे ज्यादा जरूरी दस्तावेजों में से एक बन गया है. नया सिम कार्ड लेना हो या फिर बैंक में अकाउंट खुलवाना हो आधार कार्ड की जरूरत लगभग हर एक कार्य में पड़ती है. इसके इतने ज्यादा उपयोग होने का कारण अधिकतर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि उनका आधार नंबर कब और कहां इस्तेमाल हो रहा है. आपको बता दें कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) एक खास फीचर देता है, जिसके जरिए कोई भी व्यक्ति अपने आधार की ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री (Authentication History) देख सकता है. इस फीचर के माध्यम से आधार कार्ड धारक पिछले 6 महीनों तक का पूरा रिकॉर्ड देख सकते हैं. आइए जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस...
यह भी पढ़ें: गर्मियों में फ्रिज खरीदने से पहले जरूर चेक कर लें ये मार्क, क्वालिटी की नहीं रहेगी चिंता, जान लें ये काम की बात
क्या है पूरा स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस?
- ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री देखने के लिए सबसे पहले Aadhaar App डाउनलोड करें.
- अब ऐप में अपनी पर्सनल डिटेल्स की मदद से लॉग इन करें.
- नीचे दिए गए नेविगेशन बार में सिक्योरिटी (Security) पर टैप करें.
- इसके बाद Aadhaar Authentication History के आगे लिखे Refresh पर टैप करें.
- टैप करते ही नीचे आपको पूरी हिस्ट्री दिख जाएगी.
Check your Aadhaar authentication history anytime, anywhere using Aadhaar App.#Aadhaar #UIDAI #AadhaarApp #AuthenticationHistory #DigitalIndia@GoI_MeitY @AshwiniVaishnaw @JitinPrasada @SecretaryMEITY @NeGD_GoI @mygovindia @PIB_India @_DigitalIndia pic.twitter.com/vk7o0FKdbz
— Aadhaar (@UIDAI) April 11, 2026
जरूरी बात
अगर ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री की लिस्ट में आपको ऐसी कोई वेरिफिकेशन दिखती है जो आपके द्वारा नहीं की गई है तो तुरंत भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की हेल्पलाइन नंबर 1947 पर शिकायत करें. इसके अलावा आप आधार ऐप के जरिए अपनी बायोमेट्रिक्स डिटेल्स को लॉक भी कर सकते हैं, ताकि कोई इसका गलत इस्तेमाल न करें.
आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री देखना क्यों है जरूरी?
आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री देखना बहुत ज्यादा जरूरी माना जाता है. इससे आप ये पक्का कर सकते हैं आपका आधार कार्ड कहीं गलत जगह इस्तेमाल नहीं हो रहा है. खासकर जो लोग बैंकिंग, मोबाइल कनेक्शन या सरकारी सेवाओं में आधार का अक्सर इस्तेमाल करते हैं उनके लिए ये फीचर बहुत जरूरी है. इससे आपकी डिजिटल सुरक्षा बनी रहती है और किसी भी गड़बड़ी को समय रहते रोका जा सकता है.
यह भी पढ़ें: Delhi-Dehradun Expressway पर कितना होगा बस का किराया? जानें कितने बजे से कितने बजे तक चलेंगी बस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं