अगर आप बाली घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है. दरअसल, अब बाली घूमने के लिए आपको फ्लाइट, होटल, खाने-पीने और घूमने की व्यवस्था अलग-अलग करने की जरूरत नहीं है. IRCTC एक खास बाली टूर पैकेज लेकर आया है, जिसमें आपको सभी सुविधाएं मिलेंगी. इससे ट्रिप काफी ज्यादा आरामदायक और मजेदार हो जाती है. इस टूर में फेमस बीच और प्रसिद्ध मंदिरों में घूमने का मौका मिलेगा. ये 5 दिन का टूर 24 अक्टूबर को हैदराबाद से शुरू होगा. आइए जानते हैं इसकी कीमत समेत जरूरी डिटेल्स.
क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?
IRCTC के इस टूर पैकेज में हैदराबाद से बाली के डेनपसार तक आने-जाने की फ्लाइट और 3-स्टार होटल में स्टे मिलेगा. यात्रा के दौरान यात्रियों को 4 ब्रेकफास्ट, 5 लंच और 4 डिनर दिए जाएंगे. इसके अलावा हर यात्री को रोजाना 500mL की 2 पानी की बोतल भी मिलेंगी. बता दें कि पैकेज में शामिल सभी टूरिस्ट प्लेट के एंट्री टिकट भी शामिल हैं. साथ ही घूमनेे-फिरने के लिए AC डीलक्स बस की व्यवस्था रहेगी और पूरे टूर के दौरान अंग्रेजी बोलने वाला गाइड भी साथ रहेगा. इसके साथ ही 2% TCS चार्ज और ट्रैवल इंश्योरेंस भी पैकेज में शामिल है. TCS की राशि नियमानुसार आयकर विभाग से रिफंड के रूप में क्लेम की जा सकती है.
ये खर्च पैकेज में नहीं होंगे शामिल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ खर्च इस पैकेज में शामिल नहीं हैं. एयरपोर्ट टैक्स या फ्यूल चार्ज में भविष्य में होने वाली बढ़ोतरी का भुगतान यात्रियों को अलग से करना होगा. इसके अलावा खाने का मेन्यू पहले से तय होगा, इसलिए अपनी पसंद के अनुसार भोजन चुनने की सुविधा नहीं मिलेगी. ड्राइवर और गाइड को दी जाने वाली टिप, लॉन्ड्री, ड्रिंक्स, पर्सनल खर्च और पैकेज मेंं नहीं होगा. बाकी सर्विस का खर्च भी यात्रियों को खुद उठाना होगा.
कितनी है पैकेज की कीमत?
बाली टूर पैकेज की कीमत होटल रूम में ठहरने वाले यात्रियों की संख्या के अनुसार तय की गई है. अगर कोई यात्री अकेले कमरे में स्टे करना चाहता है, तो उसे 1,01,600 रुपये खर्च करने होंगे. वहीं, डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति कीमत 95,900 रुपये है. इसके अलावा अगर तीन लोग एक कमरे में स्टे करते हैं, तो ट्रिपल शेयरिंग के लिए प्रति व्यक्ति 95,500 रुपये देने होंगे. साथ ही बच्चों के लिए भी अलग चार्ज फिक्स किया गया है. 2 से 11 साल की उम्र के बच्चे के लिए, अगर उसे अलग बेड दिया जाता है तो पैकेज की कीमत 89,050 रुपये होगी. वहीं, बिना अलग बेड के यात्रा करने वाले बच्चे के लिए ये चार्ज 85,500 रुपये होगा.
कहां से शुरू होगा टूर?
बाली टूर की शुरुआत हैदराबाद से होगी. यात्रियों को रात 8 बजे तक राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचनाा होगा. इसके बाद रात 11:35 बजे बाली के लिए फ्लाइट रवाना होगी.
कहां-कहां घूमाया जाएगा?
यात्रा के दौरान बाली के कई फेमस टूरिस्ट प्लेस घुमाए जाएंगे. इनमें जिम्बारन बीच (Jimbaran Beach), किंतमानी (Kintamani), उबुद (Ubud) जैसी जगहें शामिल हैं. साथ ही टूर में सेक्रेड मंकी फॉरेस्ट सैंक्चुअरी (Sacred Monkey Sanctuary) और प्रसिद्ध तीर्थ एम्पुल मंदिर (Tirta Empul Temple) भी शामिल हैं. इसके अलावा टूरिस्ट तंजुंग बेनोआ बीच (Tanjung Benoa Beach) और टर्टल आइलैंड (Turtle Island) भी घूम सकेंगे. यात्रा में बाली के कुछ सबसे प्रसिद्ध मंदिरों को भी शामिल किया गया है, जिनमें तामन आयुन मंदिर (Taman Ayun Temple), उलुन दानु बेराटन मंदिर (Ulun Danu Bratan Temple) और समुद्र के बीच चट्टान पर स्थित प्रसिद्ध तनाह लोत मंदिर (Tanah Lot Temple) शामिल हैं.
टूर पैकेज की पूरी जानकारी पाने के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ें: अहमदाबाद से करें दुबई तक का सफर... IRCTC लाया टूर पैकेज, जानिए कीमत समेत जरूरी डिटेल्स
यह भी पढ़ें: पुरी-गंगासागर-बैद्यनाथ धाम यात्रा करनी है? IRCTC लाया खास टूर पैकेज, जानिए कीमत समेत जरूरी डिटेल्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं