विज्ञापन

'साउथ घूमकर समझ आया नार्थ इंडिया कितना पीछे है', दिल्ली के युवक का बयान सुन इंटरनेट यूजर्स ने लगाई क्लास

पूरे भारत की यात्रा पर निकले सूरज के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक करीब 50 हजार लोग देख चुके हैं और ये आंकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है.

'साउथ घूमकर समझ आया नार्थ इंडिया कितना पीछे है', दिल्ली के युवक का बयान सुन इंटरनेट यूजर्स ने लगाई क्लास
सूरज ने यह वीडियो फोर्ट कोच्चि के 'ज्यू टाउन' में बनाया है.
Instagram@_the_madnomad

Viral Video: दिल्ली के रहने वाले सूरज नाम के एक ट्रैवलर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है. 17 सितंबर को पोस्ट किए गए करीब 1 मिनट के इस वीडियो में सूरज केरल की साफ-सफाई की तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि सिविक सेंस के मामले में नॉर्थ इंडिया काफी पीछे है. उनकी इस बात ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ लिया है. कुछ लोगों ने उनकी बात का समर्थन किया, तो वहीं ज्यादातर यूजर्स ने उन्हें आईना दिखाते हुए उनकी जमकर क्लास लगा दी.

कोच्चि की गलियां देख याद आया नॉर्थ इंडिया

वीडियो में सूरज केरल के फोर्ट कोच्चि स्थित ज्यू टाउन में घूमते नजर आ रहे हैं. वो बताते हैं कि यह वहां का सबसे व्यस्त बाजार है, फिर भी यहां की सड़कें और गलियां एकदम साफ हैं. जगह-जगह डस्टबिन लगे हैं, जिसकी वजह से सड़कों पर बिल्कुल कचरा नहीं है. पुर्तगाली लुक वाला यह कस्बा उन्हें बेहद खूबसूरत लगा है. सूरज कहते हैं कि इंडिया टूर के दौरान उन्हें एहसास हुआ कि साफ-सफाई और सिविक सेंस के मामले में नॉर्थ इंडिया बहुत पीछे है और हमें देश के बाकी हिस्सों से काफी कुछ सीखने की जरूरत है.

'साफ-सफाई सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं'

अपने वीडियो के कैप्शन में भी सूरज ने इसी मुद्दे को गहराई से उठाया. उन्होंने लिखा कि दक्षिण भारत और नॉर्थ-ईस्ट में लोग सार्वजनिक जगहों को साफ रखने की अपनी जिम्मेदारी समझते हैं और डस्टबिन का इस्तेमाल करते हैं. उनका मकसद किसी एक हिस्से को पूरी तरह परफेक्ट बताना नहीं था, बल्कि यह समझाना था कि हम अपने ही देश के लोगों से अच्छी आदतें सीख सकते हैं. उनका कहना है कि सार्वजनिक जगहें हम सबकी हैं, इसलिए उन्हें साफ रखना सिर्फ सरकार का नहीं, बल्कि हमारी भी जिम्मेदारी है.

यहां देखें पूरा वीडियो:-

यूजर्स बोले- 'सिर्फ एक सड़क देखकर राय मत बनाओ'

सूरज का यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, कमेंट सेक्शन में लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. केरल की एक महिला यूजर ने वीडियो की तारीफ करते हुए माना कि हालांकि वो लोग भी पूरी तरह परफेक्ट नहीं हैं, लेकिन बाकी जगहों से बेहतर जरूर हैं. वहीं, कई अन्य लोगों ने सूरज को कोच्चि के दूसरे इलाकों की हकीकत बताई. एक यूजर ने लिखा कि अगर वो फोर्ट कोच्चि के बीच या मरीन ड्राइव के पास जाएं, तो वहां पड़े कचरे और सीवेज लाइन की बदबू से उनकी सोच कुछ ही सेकंड में बदल जाएगी. लोगों ने उन्हें यह भी याद दिलाया कि जिस तरह कोच्चि में अच्छी और बुरी दोनों तरह की जगहें हैं, वैसे ही नॉर्थ इंडिया में भी उत्तराखंड, हिमाचल या पुष्कर जैसी बेहद साफ जगहें मौजूद हैं.

'व्यूज पाने के लिए नॉर्थ-साउथ को मत बांटो'

कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स सूरज पर जमकर भड़के. लोगों ने कहा कि सिर्फ एक साफ बाजार या दक्षिण के किसी एक राज्य को देखकर पूरे नॉर्थ इंडिया को गंदा और पीछे बताना बेवकूफी है. एक यूजर ने तंज कसते हुए कहा, 'इंदौर घूमकर देखोगे तो क्या पूरे उत्तर भारत को साफ-सुथरा मान लोगे?'

गुजरात के एक यूजर ने गुस्से में लिखा कि इंस्टाग्राम पर अटेंशन पाने के लिए कुछ भी बकवास मत करो. वहीं एक अन्य यूजर ने सख्त लहजे में नसीहत देते हुए कहा, 'गलत बातें मत फैलाइए. भारत पहले ही कई चीजों में बंटा हुआ है, अब साफ-सफाई के नाम पर उत्तर और दक्षिण के लोगों को बांटने का काम मत कीजिए. एक उत्तर भारतीय होने के नाते, सिर्फ वीडियो मत बनाइए, बल्कि अपना कचरा खुद साफ करना सीखिए.'

ये भी पढ़ें:- बिस्तर लगाने से लेकर कपड़े समेटने तक, बिना कुछ सिखाए आपके घर का हर उबाऊ काम खुद कर देगा Helix 2.5 रोबोट

ये भी पढ़ें:- 25 हजार कमाने वाला ट्रक ड्राइवर बना मशहूर यूट्यूबर, 7100% बढ़ी कमाई; अब चलाता है 'इंडिया का सबसे लग्जरी ट्रक'

यह वीडियो भी देखें:-

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
North India Vs South India, Viral Video, Kerala Tourism, Fort Kochi, Civic Sense
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com