विज्ञापन

Post Office RD Account: हर महीने करें 3,500 रुपये जमा, 5 साल में मिलेंगे 2.5 लाख रुपये, जानिए कितना मिलेगा इंटरेस्ट

Post Office RD Account: पोस्ट ऑफिस ने आम लोगों के लिए RD (Recurring Deposit) अकाउंट शुरू किया है, जिसमें छोटे-छोटे पैसे हर महीने जमा करके पांच साल में अच्छा पैसा बनाया जा सकता है.

Post Office RD Account: हर महीने करें 3,500 रुपये जमा, 5 साल में मिलेंगे 2.5 लाख रुपये, जानिए कितना मिलेगा इंटरेस्ट
पोस्ट ऑफिस RD अकाउंट
file photo

Post Office RD Account: पोस्ट ऑफिस आरडी खाता एक सरकारी बचत योजना है, जिसमें आप 5 साल तक हर महीने एक निश्चित राशि जमा कर सकते हैं. यह योजना सुरक्षित निवेश के साथ गारंटीड रिटर्न (वर्तमान में लगभग 6.7% वार्षिक ब्याज) प्रदान करती है, जो छोटे निवेशकों के लिए बहुत लाभकारी है. इसमें आप 100 रुपये से भी शुरुआत कर सकते हैं और अपनी जेब के अनुसार हर महीने पैसे जमा कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:- Krishak Bandhu Scheme: खेतिहर मजदूरों को इस योजना के तहत मिलेंगे 4,000 रुपये, बस ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार, जानिए क्या है कृषक बंधु?

पोस्ट ऑफिस RD अकाउंट क्या है?

दरअसल, पोस्ट ऑफिस ने आम लोगों के लिए RD (Recurring Deposit) अकाउंट शुरू किया है, जिसमें छोटे-छोटे पैसे हर महीने जमा करके पांच साल में अच्छा पैसा बनाया जा सकता है. यह खाता उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है, जो हर महीने थोड़ी-थोड़ी बचत करना चाहते हैं.

पोस्ट ऑफिस RD अकाउंट कैसे काम करता है?

RD खाता 5 साल के लिए खोला जाता है. आप सिर्फ 100 रुपये प्रति माह से शुरुआत कर सकते हैं और अपनी आय के अनुसार राशि बढ़ा सकते हैं. पोस्ट ऑफिस RD पर लगभग 6.7% ब्याज मिलता है. 5 साल पूरे होने पर जमा पैसे और ब्याज मिलाकर एक बड़ा अमाउंट तैयार हो जाता है.

RD अकाउंट पर लोन सुविधा

RD अकाउंट खोलने के 1 साल बाद, आप अपनी जमा राशि का 50% तक लोन ले सकते हैं. यह लोन आप किस्तों में या एक साथ भी चुका सकते हैं. जरूरत के समय यह सुविधा काफी मददगार होती है.

RD अकाउंट में जमा करने का तरीका

अब हर महीने पोस्ट ऑफिस जाकर पैसे जमा करने की जरूरत नहीं है. आप इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) या किसी अधिकृत एजेंट के माध्यम से पैसे जमा कर सकते हैं. पांच साल पूरा होने पर आप चाहें तो इसे और 5 साल के लिए बढ़ा भी सकते हैं, जिससे और ज्यादा ब्याज मिलता है.

RD में निवेश का उदाहरण

अगर, कोई व्यक्ति 3,500 रुपये हर महीने जमा करता है, तो 5 साल बाद उसे कुल 2,49,781 मिलेंगे. इसमें से 2,10,000 उसकी अपनी जमा राशि है और बाकी पैसा ब्याज है. यह योजना बिल्कुल सुरक्षित है और बिना किसी जोखिम के अच्छी बचत प्रदान करती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com