विज्ञापन

Krishak Bandhu Scheme: खेतिहर मजदूरों को इस योजना के तहत मिलेंगे 4,000 रुपये, बस ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार, जानिए क्या है कृषक बंधु?

Krishak Bandhu Scheme: जिन लोगों के पास अपनी खेती की जमीन नहीं है, वे भी अब कृषक बंधु योजना का फायदा ले सकेंगे. उन्हें साल में 4000 रुपये तक की सहायता दी जाएगी.

Krishak Bandhu Scheme: खेतिहर मजदूरों को इस योजना के तहत मिलेंगे 4,000 रुपये, बस ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार, जानिए क्या है कृषक बंधु?
कृषक बंधु योजना
file photo

Krishak Bandhu Scheme: कृषक बंधु योजना पश्चिम बंगाल सरकार की एक महत्वपूर्ण किसान कल्याण योजना है. इस योजना के तहत राज्य के किसानों को हर साल आर्थिक सहायता दी जाती है. इस साल के बजट में सरकार ने बड़ा फैसला लिया है कि जिन लोगों के पास अपनी खेती की जमीन नहीं है, वे भी अब इस योजना का फायदा ले सकेंगे. उन्हें साल में 4000 रुपये तक की सहायता दी जाएगी, लेकिन इसके लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए? इस बारे में भी सरकार ने जानकारी दी है. चलिए आपको बताते हैं कृषक बंधु योजना के तहत किन लोगों को फायदा मिलेगा और इसके लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करवा सकते हैं.

यह भी पढ़ें:- अब ऑफिस और मीटिंग में पहुंचने में नहीं होगी देरी, Google Maps का ये खास Feature करेगा मदद, फोन में तुरंत करें सेटिंग

बिना जमीन वाले कृषि मजदूरों के लिए योजना

अब पश्चिम बंगाल के सभी भूमिहीन कृषि मजदूर भी इस योजना के लाभ उठा सकेंगे, जो लोग खेती की जमीन नहीं होने के कारण इस योजना का लाभ अब तक नहीं ले पा रहे थे या जो शेयरक्रॉपर (बटाईदार) के रूप में पंजीकृत नहीं हैं, वे भी अब शामिल किए जाएंगे. इन लाभार्थियों को साल में दो बार 2000 रुपये दिए जाएंगे. एक किस्त रबी सीजन में, एक किस्त खरीफ सीजन में मिलेगी. ऐसे में कुल मिलाकर उन्हें 4000 रुपये प्रति वर्ष मिलेंगे. यह पैसा सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में जमा होगा. यह नई सुविधा अगले अप्रैल महीने से लागू हो जाएगी.

कैसे करें आवेदन?

कृषक बंधु योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन किया जाता है. इसके लिए राज्य सरकार आपके इलाके में सरकारी शिविर या दुआरे सरकार / आत्मनिर्भर बंगाली कैंप लगाती है. इन्हीं कैंपों में आवेदन स्वीकार किए जाते हैं. कैंप में कृषि विभाग के सहायक अधिकारी (Assistant Agriculture Officer) दस्तावेजों की जांच करके आवेदन को मंजूरी देते हैं. जांच पूरी होने के बाद किसानों के बैंक खाते में DBT के माध्यम से सीधे पैसा भेज दिया जाता है.

कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?
  • आधार कार्ड
  • वोटर कार्ड
  • बैंक पासबुक के पहले पेज की फोटोकॉपी
  • आधार और बैंक से लिंक किया हुआ मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और आवेदक के हस्ताक्षर
  • कृषि मजदूर होने का स्व-घोषणा पत्र (Self-declaration)
  • आधार जानकारी उपयोग करने की अनुमति (Consent)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com