- हरियाणा सरकार ने ग्रामीण चौकीदारों के मासिक मानदेय को 11,000 रुपये से बढ़ाकर 15,221 रुपये किया है.
- इस वृद्धि से चौकीदारों को प्रति माह 4,221 रुपये और सालाना 50,000 रुपये से अधिक का लाभ मिलेगा.
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धनतेरस और दिवाली के मौके पर यह बड़ा आर्थिक राहत देने वाला फैसला घोषित किया.
Haryana Chowkidar Salary Hike: धनतेरस और दिवाली के मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के ग्रामीण चौकीदारों के लिए बड़ा ऐलान किया है. राज्य सरकार ने ग्रामीण चौकीदारों के मासिक मानदेय को 11,000 रुपये से बढ़ाकर 15,221 रुपये कर दिया है. यानी मानदेय में प्रति माह 4,221 रुपये की इस सीधी वृद्धि से हर चौकीदार को सालाना 50 हजार रुपये से भी अधिक का सीधा वित्तीय लाभ मिलेगा, जिससे सालाना सैलरी 1,32,000 से बढ़कर 1,82,652 रुपये हो जाएगी.
हरियाणा की सैनी सरकार ने धनतेरस और दीपावली के पर्व पर प्रदेश के ग्रामीण कर्मचारियों और चौकीदारों को बड़ी सौगात दी है. इसके तहत गांवों की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले ग्रामीण चौकीदारों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की गई है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने त्योहारी सीजन में यह फैसला लेते हुए स्पष्ट किया कि राज्य सरकार हर वर्ग के कल्याण और उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है. इस फैसले के बाद प्रदेश भर के हजारों ग्रामीण चौकीदारों और उनके परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई है.
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने धनतेरस और दीपावली के अवसर पर प्रदेश के ग्रामीण चौकीदारों को तोहफा देते हुए उनके मासिक मानदेय को 11 हजार से बढ़ाकर 15 हजार 221 रुपये करने की घोषणा की। इससे प्रत्येक चौकीदार को हर महीने 4 हजार 221 रुपये अधिक मिलेंगे जिससे प्रतिवर्ष उसे 50 हजार रुपये से भी अधिक का फायदा होगा। #Haryana #NayabSinghSaini #HaryanaGovernment
— DPR Haryana (@DiprHaryana) November 6, 2026
मासिक मानदेय 11,000 रुपये से बढ़कर 15,221 हुआ
राज्य सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, ग्रामीण चौकीदारों की मानदेय संरचना में बड़ा संशोधन किया गया है. अब तक हरियाणा के ग्रामीण चौकीदारों को प्रतिमाह 11,000 रुपये का मानदेय मिलता था. सरकार ने इसमें सीधी बढ़ोतरी करते हुए इसे 15,221 रुपये प्रति माह निर्धारित कर दिया है. इस फैसले से हर चौकीदार की जेब में हर महीने 4,221 रुपये ज्यादा आएंगे. वहीं, साल 50,000 रुपये से भी ज्यादा का नेट फायदा होगा.
गांवों की सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगा बल
ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, सूचना तंत्र को मजबूत करने और स्थानीय प्रशासन यानी पंचायत व पुलिस के बीच सेतु का काम करने वाले चौकीदारों की लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग चल रही थी. ऐसे में त्योहारी सीजन में मानदेय में 4,000 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी से चौकीदारों को महंगाई के इस दौर में बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस फैसले से ग्रामीण चौकीदारों का मनोबल बढ़ेगा और वे अपने कर्तव्यों का पालन अधिक निष्ठा व मुस्तैदी से कर सकेंगे.
यह भी पढ़ें- Delhi-NCR में प्रदूषण का विस्फोट, AQI 324 पहुंचते पर GRAP2 लागू; जानें किन चीजों पर लगी पाबंदी और क्या हैं नए नियम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं