Gold-Silver Price Today: आज यानी 13 जून को अंतरराष्ट्रीय बाजार सहित भारत में भी सोने-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate Today) में गिरावट आई है. अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने अपनी बैठक में इस साल के अंत में केवल एक बार ब्याज दरों को बढ़ाने के संकेत दिए, जिससे अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ. इस वजह से सोने की डिमांड कम हुई और दाम गिर गए. भारत में 5 अगस्त 2024 की डिलीवरी वाले सोने की वायदा की कीमत (Gold Price in India) 71,475 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुलकर कुछ ही मिनटों में 71,401 रुपये तक गिर गई.
MCX पर सोने का भाव (Gold Rate Today)
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange) पर आज सोने के भाव (Gold Rate Today) में गिरावट देखने को मिल रही है. 5 अगस्त 2024 की डिलीवरी वाला सोना (Today Gold Rate) सुबह 09.35 बजे 515.00 रुपये (0.72%) लुढ़ककर 71455 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, दोपहर 1 बजे के करीब सोने का भाव (Today Gold Price) 444 रुपये यानी 0.62% गिरकर 71526 पर आ गया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
MCX पर चांदी की कीमत (Silver Rate Today)
इसके अलावा, आज यानी सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमत (Silver Rate Today) में भारी गिरावट आई है. 5 सितंबर 2024 को डिलीवरी वाली चांदी सुबह 09.36 बजे 1970.00 रुपये यानी 2.18% गिरकर 88475 रुपये के स्तर पर पहुंच गई थी. वहीं, 1 बजे के करीब चांदी 1592.00 रुपये (1.76%)की कमजोरी के साथ 88853 पर ट्रेड कर रही है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरे सोने चांदी के दाम (Gold-Silver Rate)
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के दाम (Gold Prices) कम हुए हैं. हाजिर सोना (Spot gold) 0.4% की गिरावट के साथ 2,313.92 डॉलर प्रति औंस पर रहा. वहीं, अमेरिकी सोने के वायदा (US Gold Futures) दाम 1.1% गिरकर 2,329.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गए. सोने के साथ साथ चांदी की कीमतों (Silver Prices) में भी गिरावट दर्ज की गई. हाजिर चांदी की कीमतों (Spot Silver) में 1.9% की गिरावट आई और यह 29.12 डॉलर प्रति औंस पर आ गई.
इंडस्ट्री एक्सपर्ट का मानना है कि 2024 की दूसरी छमाही में सोने की कीमतों में तेजी आने की संभावना है.
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क जरूर चेक करें. सोने की खरीदारी करते समय हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं