विज्ञापन

गाजियाबाद से दिल्ली जाने वालों की बढ़ेगी परेशानी, NH-09 पर जून 2026 तक ट्रैफिक दबाव, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया किन रास्तों का करें इस्तेमाल

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने NH-09 पर चल रहे मेंटेनेंस और कारपेटिंग कार्य को लेकर एडवाइजरी जारी की है. यह काम गाजियाबाद से सराय काले खां जाने वाले कैरिजवे पर किया जा रहा है, जिसकी वजह से जून 2026 तक ट्रैफिक प्रभावित रह सकता है.

गाजियाबाद से दिल्ली जाने वालों की बढ़ेगी परेशानी, NH-09 पर जून 2026 तक ट्रैफिक दबाव, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया किन रास्तों का करें इस्तेमाल
NH-09 पर चलेगा मरम्मत का काम

Delhi Traffic Alert: दिल्ली और गाजियाबाद के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इस एडवाइजरी में बताया गया है कि NH-09 पर मेंटेनेंस और कारपेटिंग का काम चल रहा है, जिसकी वजह से आने वाले समय में ट्रैफिक प्रभावित रह सकता है. यह काम नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा कराया जा रहा है.

NH-09 पर चलेगा मरम्मत का काम

ट्रैफिक पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, NH-09 पर गाजियाबाद से सराय काले खां जाने वाले कैरिजवे पर जरूरी मरम्मत और सड़क की कारपेटिंग का काम किया जा रहा है. इस दौरान कई जगह लेन बंद या सीमित की जा सकती हैं. इसी वजह से इस रूट पर वाहनों की आवाजाही धीमी रहने की संभावना है.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, यह काम जून 2026 तक जारी रह सकता है. ऐसे में रोजाना इस रास्ते से सफर करने वाले लोगों को पहले से योजना बनाकर निकलने की सलाह दी गई है.

यात्रियों को दी गई ये अहम सलाह

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से कहा है कि वे गाजियाबाद से दिल्ली और सराय काले खां की तरफ जाते समय NH-09 से बचने की कोशिश करें. इसके बजाय NH-24 को वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल करें. इसके अलावा यात्रियों को कहा गया है कि वे घर से समय लेकर निकलें ताकि ट्रैफिक जाम की वजह से परेशानी न हो. काम वाली जगहों के पास वाहन धीरे चलाएं और ट्रैफिक संकेतों, स्पीड लिमिट का पालन करें.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से धैर्य बनाए रखने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है. पुलिस ने कहा है कि सड़क पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनी रहे.

यहां मिलेंगी ट्रैफिक अपडेट्स

लोगों को रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट और मदद के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़े रहने को कहा गया है. यात्री दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट, फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम के जरिए जानकारी ले सकते हैं. इसके अलावा व्हाट्सएप नंबर 8750871493 और हेल्पलाइन नंबर 1095 व 011-25844444 पर भी संपर्क किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- महिला यात्री ध्यान दें! फ्री सफर के लिए जुलाई से दिल्ली की बसों में नहीं चलेगा पिंक टिकट, स्मार्ट कार्ड होगा जरूरी, जानें कैसे बनवाएं

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com