Delhi Traffic Alert: दिल्ली और गाजियाबाद के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इस एडवाइजरी में बताया गया है कि NH-09 पर मेंटेनेंस और कारपेटिंग का काम चल रहा है, जिसकी वजह से आने वाले समय में ट्रैफिक प्रभावित रह सकता है. यह काम नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा कराया जा रहा है.
NH-09 पर चलेगा मरम्मत का काम
ट्रैफिक पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, NH-09 पर गाजियाबाद से सराय काले खां जाने वाले कैरिजवे पर जरूरी मरम्मत और सड़क की कारपेटिंग का काम किया जा रहा है. इस दौरान कई जगह लेन बंद या सीमित की जा सकती हैं. इसी वजह से इस रूट पर वाहनों की आवाजाही धीमी रहने की संभावना है.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, यह काम जून 2026 तक जारी रह सकता है. ऐसे में रोजाना इस रास्ते से सफर करने वाले लोगों को पहले से योजना बनाकर निकलने की सलाह दी गई है.
यात्रियों को दी गई ये अहम सलाहट्रैफिक पुलिस ने लोगों से कहा है कि वे गाजियाबाद से दिल्ली और सराय काले खां की तरफ जाते समय NH-09 से बचने की कोशिश करें. इसके बजाय NH-24 को वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल करें. इसके अलावा यात्रियों को कहा गया है कि वे घर से समय लेकर निकलें ताकि ट्रैफिक जाम की वजह से परेशानी न हो. काम वाली जगहों के पास वाहन धीरे चलाएं और ट्रैफिक संकेतों, स्पीड लिमिट का पालन करें.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से धैर्य बनाए रखने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है. पुलिस ने कहा है कि सड़क पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनी रहे.
यहां मिलेंगी ट्रैफिक अपडेट्सTRAFFIC ADVISORY
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) May 11, 2026
In view of maintenance & carpeting work being carried out by NHAI on NH-09 (Ghaziabad to Sarai Kale Khan carriageway, traffic movement on the stretch is likely to remain affected due to lane restrictions till June 2026.
📍 LIKELY AFFECTED ROUTE
-NH-09… pic.twitter.com/mnEnY3IJDI
लोगों को रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट और मदद के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़े रहने को कहा गया है. यात्री दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट, फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम के जरिए जानकारी ले सकते हैं. इसके अलावा व्हाट्सएप नंबर 8750871493 और हेल्पलाइन नंबर 1095 व 011-25844444 पर भी संपर्क किया जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं