विज्ञापन

महिला यात्री ध्यान दें! फ्री सफर के लिए जुलाई से दिल्ली की बसों में नहीं चलेगा पिंक टिकट, स्मार्ट कार्ड होगा जरूरी, जानें कैसे बनवाएं

Women Free Bus Travel: दिल्ली सरकार अब मौजूदा पिंक टिकट सिस्टम को खत्म करने जा रही है. इसकी जगह अब पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड लागू करने की तैयारी की जा रही है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं..

महिला यात्री ध्यान दें! फ्री सफर के लिए जुलाई से दिल्ली की बसों में नहीं चलेगा पिंक टिकट, स्मार्ट कार्ड होगा जरूरी, जानें कैसे बनवाएं
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड

Pink Saheli Smart Card: दिल्ली की DTC और क्लस्टर बसों में फ्री सफर करने वाली महिलाओं के लिए आने वाले महीनों में ए बड़ा बदलाव होने जा रहा है. दिल्ली सरकार अब मौजूदा पिंक टिकट सिस्टम को खत्म करने जा रही है. इसकी जगह अब पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड लागू करने की तैयारी की जा रही है. पिंक टिकट को जुलाई 2026 से पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को डिजिटल सिस्टम से जोड़ा जाएगा. पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड लागू होने के बाद महिला यात्रियों को बस में चढ़ते समय कार्ड को इलेक्ट्रॉनिक मशीन पर टैप करना होगा. इसकी मदद से यात्रा का डिजिटल रिकॉर्ड दर्ज हो सकेगा. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

यह भी पढ़ें: दिल्ली में सफर होगा और आसान: अब टोल प्लाजा पर नहीं रुकेंगी गाड़ियां, शुरू हुआ स्मार्ट बैरियर-लेस सिस्टम

क्यों किया जा रहा है बदलाव?

पिंक टिकट सिस्टम साल 2019 में शुरू किया गया था. इसकी मदद से दिल्ली की महिलाएं बसों में मुफ्त यात्रा कर सकती हैं. अब दिल्ली सरकार ने इस योजना को केंद्र सरकार की 'वन नेशन, वन कार्ड' पहल के तहत नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड प्लेटफॉर्म से जोड़ना चाहती है. डिजिटल सिस्टम कार्ड से सब्सिडी वितरण में ट्रांसपेरेंसी होगी और यात्रियों की आवाजाही को बेहतर तरीके से ट्रैक किया जा सकेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: File Photo

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए 6 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मार्च से रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद अब तक दिल्ली के 58 केंद्रों के जरिए करीब 6 लाख महिलाएं पिंक सहेगी स्मार्ट कार्ड बनवा चुकी हैं. हालांकि, इनमें से सिर्फ 5 से 6 प्रतिशत महिलाएं ही बस में सफर के दौरान टैप सिस्टम का इस्तेमाल कर रही हैं. अधिकारियों का मानना है कि पिंक पेपर टिकट अभी भी जारी होने की वजह से कई यात्री डिजिटल सिस्टम पर पूरी तरह नहीं जा पा रही हैं.

कहां बनवाएं पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड?

पिंक कार्ड की सुविधा सिर्फ दिल्ली में रहने वाली महिलाओं के लिए है. इसे बनवाने के लिए महिलाओं के पास दिल्ली का आधार कार्ड होना जरूरी है. साथ ही आधार से लिंक एक एक्टिव मोबाइल नंबर भी जरूरी है. इसके अलावा 12 साल या उससे ज्यादा उम्र की कोई भी महिला इस कार्ड के लिए आवेदन कर सकती है. महिलाएं डीटीसी डिपो/पास सेक्शन पर, SDM दफ्तर में और 50 से ज्यादा विशेष केंद्रों पर पिंक सहेली स्मार्ट बनवा सकती हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com