विज्ञापन

गाजियाबाद में घर खरीदने का शानदार मौका, सिर्फ 7.79 लाख रुपए से शुरू फ्लैट, जानिए पूरी योजना

Gaziabad Awas Vikas: दिल्ली-एनसीआर में घर खरीदने का सपना अब कम बजट में भी पूरा हो सकता है. उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार और मंडोला में 'पहले आओ, पहले पाओ' योजना शुरू की है.

गाजियाबाद में घर खरीदने का शानदार मौका, सिर्फ 7.79 लाख रुपए से शुरू फ्लैट, जानिए पूरी योजना
ये योजना 'पहले आओ, पहले पाओ' आधार पर चल रही है.
Photo CREDIT : pexels

अगर आप दिल्ली-एनसीआर में अपना घर खरीदने की योजना बना रहे हैं. तो ये खबर आपके लिए काम की हो सकती है. उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार और मंडोला में 'पहले आओ, पहले पाओ' फ्लैट योजना शुरू की है. इस योजना के तहत अलग-अलग इनकम केटेगरी के लोगों के लिए 7.79 लाख रुपए से लेकर 36.39 लाख रुपए तक के फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं. खास बात ये है कि खरीदारों को शुरुआत में फ्लैट की कीमत का केवल 50 फीसदी भुगतान करना होगा. जबकि बाकी रकम 10 साल की आसान किस्तों में जमा की जा सकेगी.

कहां मिल रहे हैं फ्लैट और कितनी है कीमत?

आवास विकास परिषद की ये योजना गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार और मंडोला में लागू की गई है. परिषद के अनुसार, सिद्धार्थ विहार की ब्रह्मपुत्र योजना में एलआईजी (LIG) फ्लैटों की कीमत 29.82 लाख रुपए से 36.39 लाख रुपए के बीच रखी गई है. वहीं, मंडोला योजना में दुर्बल आय वर्ग (EWS) और एलआईजी श्रेणी के फ्लैट 7.79 लाख रुपए से 24.29 लाख रुपए तक उपलब्ध हैं. इसके अलावा, मंडोला स्थित गुलमोहर एन्क्लेव में 1BHK फ्लैट 12.88 लाख रुपए से 14.42 लाख रुपए और 2BHK फ्लैट 21.04 लाख रुपए से 24.29 लाख रुपए तक की कीमत में मिल रहे हैं.

भुगतान का तरीका भी आसान

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत इसका इजी पेमेंट ऑप्शन है. फ्लैट बुक कराने के समय खरीदार को कुल कीमत का 50 फीसदी भुगतान करना होगा. इसके बाद बची हुई राशि 10 सालों की आसान किस्तों में जमा की जा सकेगी. इससे उन लोगों को राहत मिलेगी जो एकमुश्त बड़ी रकम नहीं दे सकते. ये योजना 'पहले आओ, पहले पाओ' आधार पर चल रही है. यानी जो लोग पहले अप्लाई करेंगे, उन्हें प्रायोरिटी मिलेगी. आवास विकास परिषद ने योजना से जुड़ी अधिक जानकारी और अप्लाई करने की प्रोसेस के लिए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट और संबंधित कार्यालय से कॉन्टेक्ट करने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ बेंगलुरु में मिले 10,000 अवैध प्रवासी, मकान मालिक और नौकरी देने वालों पर कसेगा शिंकजा, किसी को पनाह देने से पहले जान लीजिए नियम

यह भी पढ़ें: 1 जुलाई से यूपी में शुरू होगा स्कूली बसों का फिटनेस चेक अभियान, नियम तोड़ने पर की जा सकती है सीज, जानें पूरी डिटेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Utililty News, GDA Flats
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com