विज्ञापन

गौर चौक अंडरपास 5 नवंबर से खुलेगा, तीन दिनों के लिए ट्रायल होगा, ग्रेटर नोएडा वासियों को दिवाली तोहफा मिला

Gaur Chowk Underpass Latest Update: गौर चौक अंडरपास 5 नवंबर को ट्रायल के लिए खोला जाएगा. ग्रेटर नोएडा में गौर सिटी के करीब 30 हजार परिवारों को इसका बड़ा फायदा पहुंचेगा. गौर सिटी चौराहे पर लगने वाला ट्रैफिक जाम खत्म होगा.

Gaur Chowk Underpass inauguration Latest News
NDTV
ग्रेटर नोएडा:

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों को दिवाली का तोहफा मिलने  वाला है. गौर चौक अंडरपास 5 नवंबर से तीन दिन के ट्रायल पर खुलेगा.ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ट्रायल के तौर पर अंडरपास खोलने का फैसला लिया है.तीन दिन तक अंडरपास से वाहनों के आवागमन को परखा जाएगा. ट्रायल के दौरान सामने आने वाली खामियों को दूर किया जाएगा. कमियां ठीक होने के बाद आम जनता के लिए अंडरपास पूरी तरह खोला जाएगा. अंडरपास को स्थायी रूप से खोलने की तारीख अभी तय नहीं हुई है. अंडरपास खुलने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों निवासियों को राहत मिलेगा. गौर चौक पर जाम की समस्या से इससे राहत मिलने की उम्मीद है. 

ग्रेटर नोएडा से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक राहत

गौर सिटी के 30 हजार परिवारों में करीब डेढ़ लाख की आबादी लंबे समय से गौर चौक अंडरपास खुलने का इंतजार कर रही है. इस अंडरपास के जरिये ग्रेटर नोएडा से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक हाईस्पीड मिल जाएगी. गौर सिटी से नोएडा एक्सटेंशन जाने वालों को राहत मिलेगी. गाजियाबाद में सिद्धार्थ विहार, विजय नगर, प्रताप विहार से ग्रेटर नोएडा वेस्ट जाने वालों को फायदा पहुंचेगा. गौर चौक अंडरपास करीब 92 करोड़ के खर्च से बना है. ये 700 मीटर लंबा 6 लेन का अंडरपास है.अंडरपास के अंदर की दीवारों में गौतम बुद्ध की शानदार पेंटिंग बनी है. 

Latest and Breaking News on NDTV

गौर सिटी चौराहे पर भारी ट्रैफिक जाम 

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इस अंडरपास में से 350 मीटर के हिस्से के जंक्शन दोनों ओर बने हैं. अभी गौर सिटी चौराहा सुबह और शाम आधे घंटे से ज्यादा लग जाता है. मेट्रो न होने से यहां लोग पहुंचने के लिए कैब और ऑटो पर भी काफी पैसा खर्च करते हैं. सुबह-शाम ऑफिस जाते वक्त यहां कारों का रेला लगता है. रॉग साइड जाने, चौतरफा कारों का ट्रैफिक आने और गौर सिटी के अंदर-बाहर से कारों की आवाजाही से ट्रैफिक ठप सा पड़ जाता है. गौर सिटी चौराहे के ऊपर 130 मीटर चौड़ी सड़क भी बन चुकी है. अंडरपास में जलभराव रोकने के लिए एंट्री प्वाइंट पर शेड लगे हैं. गौर चौक के पास दो यू टर्न भी बनाए गए हैं. ट्रैफिक एक्सपर्ट का कहना है कि पर्थला फ्लाईओवर के उद्घाटन के बाद वहां तो ट्रैफिक जाम खत्म हो गया, लेकिन कारों का पूरा रेला गौर चौक पर पहुंच गया.

ग्रेटर नोएडा को बड़ी राहत

नोएडा-ग्रेटर नोएडा वेस्ट का सबसे बिजी चौराहा गौर चौक है. दावा है कि ये अंडरपास गौर सिटी और आसपास की पांच लाख की आबादी के लिए वरदान बनेगा. गौर सिटी के हजारों फ्लैट मालिक चेरी काउंटी,पंचशील ग्रीन्स, निराला एस्टेट,ऐस सिटी, सुपरटेक इकोविलेज, 7th एवेन्यू, 14th एवेन्यू जैसी सोसायटी में रहते हैं और रोजाना भारी जाम से जूझते हैं. वहीं गाजियाबाद से विजयनगर, क्रॉसिंग रिपब्लिक से ग्रेटर नोएडा जा रहे वाहन भी अब जाम में नहीं फंसेंगे.

ये भी पढ़ें - गौर चौक अंडरपास उद्घाटन को तैयार, गौर सिटी के 30 हजार परिवारों को राहत, ग्रेटर नोएडा से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक तेज रफ्तार
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gaur Chowk Underpass, Gaur Chowk Traffic Jam, Gaur Chowk Underpass Diwali Opening, Greater Noida News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com