विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, पिता-बेटे की मौत... बहू और 2 साल का पोता बुरी तरह झुलसे

ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र के दयानतपुर गांव में गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद ब्लास्ट हो गया. हादसे में 56 वर्षीय वीरपाल और 24 वर्षीय बेटे अभिषेक की मौत हो गई.

ग्रेटर नोएडा में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, पिता-बेटे की मौत... बहू और 2 साल का पोता बुरी तरह झुलसे
रिसाव के बाद सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया.
NDTV
ग्रेटर नोएडा:

ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र के दयानतपुर गांव में आज शाम एक घर में रखे गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण सिलेंडर ब्लास्ट होने से बड़ा हादसा हो गया. हादसे में परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए.

मृतकों की पहचान 56 साल के वीरपाल और उनके बेटे 24 साल के अभिषेक के रूप में हुई है. वहीं, अभिषेक की पत्नी काजल और उनका दो साल का बेटा आदित्य भी आग की चपेट में आकर झुलस गए. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

रिसाव के बाद लगी आग, फिर हुआ ब्लास्ट

जानकारी के अनुसार, आज शाम घर में रखे गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव हुआ, जिसके बाद अचानक आग लग गई और सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. आग की चपेट में आने से परिवार के चार लोग झुलस गए. 

घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई. परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने वीरपाल और अभिषेक को मृत घोषित कर दिया.

मौके पर पहुंची जेवर पुलिस

सूचना मिलने पर जेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया. पुलिस के मुताबिक, काजल और आदित्य का चेहरा झुलसा है. दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. 

वहीं, पुलिस ने दोनों मृतकों शवों का पंचायतनामा भरकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Greater Noida, Noida News, Cylinder Blast, Cylinder Blast Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com