विज्ञापन

LPG सिलेंडर को लेकर इस राज्य सरकार का बड़ा ऐलान, हर साल 3 फ्री गैस... खाते में आएंगे 3000 रुपये

सरकार ने लोगों को 3 सिलेंडर साल में मुफ्त देने का ऐलान करने के साथ अकाउंट में 3000 रुपये भेजने की बात कही है. वहीं आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू होने वाली है.

LPG सिलेंडर को लेकर इस राज्य सरकार का बड़ा ऐलान, हर साल 3 फ्री गैस... खाते में आएंगे 3000 रुपये
गोवा में 3 सिलेंडर फ्री
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

LPG सिलेंडर को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है. गोवा की सरकार ने प्रदेश के लोगों को LPG सिलेंडर पर बड़ी राहत देने की घोषणा की है. सीएम प्रमोद सावंत ने ऐलान करते हुए कहा है कि राज्य सरकार गोवा के लोगों को हर साल 3 LPG सिलेंडर मुफ्त उपलब्ध कराएंगी. वहीं सरकार ने यह भी कहा है कि 9 सिंतबर से हर साल 3000 रुपये की राशि लोगों के सीधे अकाउंट में भेज दिया जाएगा. गोवा सरकार की इस फैसले से लोगों में काफी खुशी है. 

सीएम प्रमोद सावंत ने बताया है कि सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए लोगों को आवेदन फॉर्म भरना होगा. लोग को आवेदन पत्र 5 सितंबर से पंचायत और विधायक ऑफिस में उपलब्ध कराए जाएंगे. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 3000 रुपये का अमाउंट 9 सितंबर से लोगों के खाते में भेजनी शुरू की जाएगी.

पिछले चुनाव के वादे थे 3 मुफ्त सिलेंडर

गोवा के सीएम प्रमोद महाजन राजधानी पणजी में एक कार्यक्रम को संबोधन कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने ऐलान किया और कहा कि यह योजना साल 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान किया गया था, उस समय लोगों को 3 LPG सिलेंडर हर साल फ्री देने का वादा किया गया था. अब यह योजना लोगों तक पहुंचेगी. उन्होंने कहा कि इससे लोगों को राहत मिलेगी और 3 सिलेंडर मुफ्त मिल सकेगा.

किसे मिलेगा 3000 रुपये?

सीएम सावंत ने बताया कि योजना के तहत जो लोग गोवा के स्थानीय निवासी हैं, वह इस योजना के लिए पात्र होंगे. अगर कोई दूसरे राज्य से है और यहां रह रहा है तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा. अगर लोग अपना आवेदन भर कर दस्तावेजों के साथ जमा कराता है तो उसे बैंक अकाउंट में 3000 रुपये कि राशि मिलनी शुरू हो जाएगी. योजना के लिए आवेदन के साथ बैंक अकाउंट, आधार कार्ड, वोटर आईडी की कॉपी जैसे दस्तावेज जमा कराने होंगे.

ध्यान रहें इस योजना में Voter ID अहम दस्तावेज होगा. क्योंकि वोटर आईडी केवल स्थानीय लोगों का ही बनता है.

गोवा सरकार का LPG गैस को लेकर ऐलान काफी खास इस बात के लिए है कि जहां पश्चिमी एशिया विवाद के बाद जहां देश में LPG की सप्लाई बाधित हुई है और नए कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं. वहीं सरकार LPG छोड़ PNG पर अपना फोकस कर रही है. वहां 3 सिलेंडर मुफ्त देना बड़ी बात है. 

यह भी पढ़ेंः 8th Pay Commission: 39 साल पुराने नियम से पेंशनर्स को हो रहा नुकसान, जानें कम्यूटेड पेंशन का नियम और कैलकुलेशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Free LPG Cylinder, Free LPG Cylinders, Pramod Sawant, Goa CM Pramod Sawant, LPG Gas Cylinder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com