विज्ञापन

LPG ई-केवाईसी की डेडलाइन खत्म होने के बाद अब कैसे मिलेगा गैस सिलेंडर?

7 सितंबर को e-KYC की डेडलाइन खत्म हो चुकी है. यानी अगर आपने अब तक गैस कनेक्शन की E-KYC नहीं कराई है तो अब आपको सिलेंडर मिलने में दिक्कत आ सकती है.

LPG ई-केवाईसी की डेडलाइन खत्म होने के बाद अब कैसे मिलेगा गैस सिलेंडर?
LPG गैस के लिए e-KYC की डेडलाइन खत्म
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

LPG गैस सिलेंडर के नए कनेक्शन पर अब भी रोक लगी हुई है. वहीं हाल ही में सरकार के द्वारा कहा गया था कि फर्जी कनेक्शन को हटाने के लिए E-KYC प्रक्रिया पूरी की जा रही है. क्योंकि कुछ लोग गलत तरीके से दूसरे के नाम पर कनेक्शन लेकर कारोबार कर रहे हैं. ऐसे कनेक्शन को KYC की प्रक्रिया के जरिए रद्द किया जा रहा है. इसके बाद ही नए कनेक्शन को लेकर सरकार और कंपनियां नई स्ट्रेटजी बना सकती है. सरकार ने हाल में LPG की e-KYC कराने की डेडलाइन 31 अगस्त से बढ़ाकर 7 सितंबर किया गया था. 

7 सितंबर को E-KYC की डेडलाइन खत्म हो चुकी है. यानी अगर आपने अब तक गैस कनेक्शन की e-KYC नहीं कराई है तो अब आपको सिलेंडर मिलने में दिक्कत आ सकती है. ऐसे में सवाल है कि क्या आपको अब सिलेंडर नहीं मिलेगा?

अब कैसे मिलेगा LPG सिलेंडर

जो भी LPG गैस उपभोक्ताओं ने अब तक e-KYC की प्रक्रिया पूरी नहीं की है. उन्हें अब सिलेंडर बुकिंग में दिक्कत आ सकती है. इसके अलावा सब्सिडी का लाभ लेने में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि अगर आप अब भी e-KYC की प्रक्रिया पूरी करवाते हैं तो सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी से जुड़ी दिक्कतें नहीं आएगी. यानी LPG उपभोक्ताओं को हर हाल में गैस के लिए अपने कनेक्शन की e-KYC करानी होगी. तभी गैस बुक हो पाएगा और आपको गैस की डिलिवरी होगी.

कैसे करवाएं e-KYC

गैस उपभोक्ता अपने गैस कनेक्शन के लिए e-KYC चाहें तो एजेंसी में जाकर करवा सकते हैं. या फिर आनलाइन भी e-KYC करवा सकते हैं. अपने गैस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप के जरिए e-KYC की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. इसके लिए जिसके नाम कनेक्शन है उसके नाम का आधार कार्ड जरूरी होगा.

यह भी पढ़ेंः 

LPG सिलेंडर को लेकर इस राज्य सरकार का बड़ा ऐलान, हर साल 3 फ्री गैस... खाते में आएंगे 3000 रुपये

पेट्रोल-डीजल को तो जांच सकते हैं, लेकिन CNG को कैसे करें चेक?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LPG Gas Cylinder, LPG E KYC, LPG E-KYC Last Date, LPG E-KYC Mandatory, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com