EPF में जमा होने वाला पैसा सैलरी से कटता है और यह नौकरी करने वालों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है. क्योंकि EPF का पैसा उनकी भविष्यों की जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित होता है. लेकिन हर महीने PF में दिये जाने वाले योगदान को कुछ समय के लिए बंद कर दिया जाए तो क्या आपके लिए फायदेमंद होगा या फिर नुकसान पहुंचाएगा. EPFO 2026 के नियमों में इसका प्रावधान किया गया है. इस नियम के तहत PF योगदान में बदलाव करने का प्रावधान है जो योगदान में कटौती या टालने का है.
EPFO योजना 2026 में यह प्रावधान किया गया है जिसके तहत केंद्र सरकार आपात स्थितियों में PF योगदान में बदलाव कर सकती है. इसमें केंद्र सरकार कर्मचारियों और नियोक्ताओं के PF योगदान में कटौती कर सकती है या फिर योगदान को टालने का निर्देश दे सकती है.
PF योगदान कटौती और टालने का क्या है नियम
केंद्र सरकार PF योगदान में कटौती और टालने का नियम स्थायी रूप से लागू नहीं कर सकती है. यह केवल कुछ समय के लिए लागू हो सकता है. EPF योजना 2026 में 3 महीने का प्रावधान किया गया है. यानी 3 महीने तक के लिए सरकार PF योगदान में कटौती या टालने का आदेश दे सकती है. इसमें योगदान कटौती का मतलब है कि अगर आपके 5 हजार रुपये योगदान के लिए सैलरी से पैसे कट रहे हैं तो इसे कटौती कर 3 हजार या 2 हजार किया जा सकता है. वहीं टालने की स्थिति में योगदान पूरी तरह बंद किया जा सकता है. हालांकि PF योगदान में कटौती या टालने का मतलब है कि यह पैसा आपकी सैलरी में जुड़कर आएंगे. इससे आपकी इनहैंड सैलरी बढ़ जाएगी.
कब लागू हो सकता है यह नियम
PF योगदान में कटौती या टालने का नियम आपात स्थिति में लागू की जा सकती है. यानी महामारी या किसी तरह की आपदा की स्थिति में केंद्र सरकार PF योगदान में कटौती या टालने का आदेश दे सकती है. वहीं यह पूरे देश में लागू हो सकता या फिर किसी खास क्षेत्र में भी लागू किया जा सकता है. यह सरकार के फैसलों पर निर्भर करेगी. केंद्र सरकार कर्मचारियों को आर्थिक राहत देने को लेकर ऐसे बदलाव पर विचार कर सकती है. हालांकि यह केवल अस्थायी रूप से लागू किया जा सकता है. सरकार अधिकतम 3 महीने के लिए पीएफ योगदान को घटा सकती है या फिर टालने का आदेश भी दे सकती है.
कर्मचारियों पर क्या पड़ेगा असर
PF योगदान में कटौती या टालने का नियम लागू होता है तो इसका प्रभाव सीधा असर कर्मचारियों पर पड़ने वाला है. इसका नुकसान आपके भविष्य के बचत पर पड़ सकता है. क्योंकि भविष्य के लिए जमा हो रहे पैसे में योगदान कम हो सकता है. यानी रिटायरमेंट फंड पर इसका असर पड़ सकता है. हालांकि योगदान कम होने से आपके हाथ में पैसे यानी सैलरी बढ़ जाएगी. आपात की स्थिति में यह सुविधाजनक भी है. क्योंकि उस वक्त लोगों को कैश की जरूरत होती है. ऐसे में सैलरी में ज्यादा पैसे मिलने से फायदा भी मिल सकता है.
यह भी पढ़ेंः
EPF एडवांस निकालने का नियम बदला, EPFO ने बताया कब-कैसे और कितनी बार निकाल सकते हैं पैसे
EPF में जमा पैसे से आप बन सकते हैं करोड़पति, समझे पूरा कैलकुलेशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं