विज्ञापन

EPF में जमा पैसे से आप बन सकते हैं करोड़पति, समझे पूरा कैलकुलेशन

EPF अकाउंट में 10 लाख रुपये हैं तो आप करोड़पति बन सकते हैं. अगर आप इस पैसे को निकाले नहीं और लंबे समय तक छोड़ दें तो यह फायदेमंद हो सकता है.

EPF में जमा पैसे से आप बन सकते हैं करोड़पति, समझे पूरा कैलकुलेशन
EPF में ब्याज से बन जाएगा 1 करोड़ का फंड
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

नौकरी करने वाले लोगों के लिए EPF के जरिए भविष्य के लिए पैसे बचत करने का जरिया है. इसमें हर महीने सैलरी का एक हिस्सा जमा होता है जो धीरे-धीरे एक बड़ा फंड तैयार हो जाता है. वहीं जमा हुए रकम पर सरकार ब्याज देती है. यह ब्याज सामान्य सेविंग अकाउंट से ज्यादा होता है, जिससे EPF में रखा पैसा तेजी से बढ़ता है. बचत किए गए पैसे को जितना ज्यादा समय तक EPF अकाउंट में रखते हैं वह पैसा उतना ही तेजी से बढ़ता है. क्योंकि इस पर केवल ब्याज ही नहीं कंपाउंडिंग इंट्रेस्ट मिलता है.

अगर आपके EPF अकाउंट में 10 लाख रुपये हैं तो आप करोड़पति बन सकते हैं. अगर आप इस पैसे को निकाले नहीं और लंबे समय तक छोड़ दें तो यह फायदेमंद हो सकता है. क्योंकि इसमें मिले ब्याज पर भी ब्याज मिलता है. जिससे रकम तेजी से बढ़ती है.

10 लाख रुपये कितने समय में बन जाता है 1 करोड़

मौजूदा समय में EPF अकाउंट पर 8.25 प्रतिशत का सालाना ब्याज मिलता है. अगर यह ब्याज लगातार मिलता रहे और आपके अकाउंट में 10 लाख रुपये हैं तो यह पैसा करीब 10 साल में 22 लाख रुपये, 20 साल में 48 लाख रुपये, 25 साल में 74 लाख रुपये और 30 साल में 1.10 करोड़ रुपये हो जाएंगे. यानी 30 साल में केवल ब्याज 1 करोड़ रुपये हो सकते हैं.

इसका कैलकुलेशन ऐसे होता है कि आपके 10 लाख रुपये पर जो ब्याज मिलता है. अगले साल 10 लाख + ब्याज जोड़ कर उस पर ब्याज दिया जाता है. यानी लगातार मूलधन में ब्याज जुटता जाता है और उस पर अगले साल ब्याज दिया जाता है. अगर आप पैसे नहीं निकालेंगे तो यह चलता जाता है. वहीं आप लगातार नौकरी कर रहे हैं और योगदान जारी रहता है तो यह और भी तेजी से बढ़ता जाएगा.

EPF से पैसे नहीं निकालने की सलाह

विशेषज्ञ कभी भी EPF से पैसे नहीं निकालने की सलाह देते हैं. क्योंकि यह सबसे सुरक्षित फंड है और ज्यादा निश्चित ब्याज देने वाला स्कीम है. अगर आप छोटी जरूरतों के लिए EPF से पैसे निकालते हैं तो इसका नुकसान ज्यादा होता है. क्योंकि भविष्य में बनने वाला बड़ा फंड बीच में टूटता है. 

यह भी पढ़ेंः SBI के अकाउंट होल्डर के जेब से कटेंगे पैसे, नियम में बदलाव, सैलरी अकाउंट पर भी सुविधा हुई कम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
EPF Interest, EPF Interest Calculation, EPFO News, EPF Funds, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com