विज्ञापन

4 दिन काम, 3 दिन छुट्टी... दुबई का नया नियम सुनकर लोग बोले- ऐसी नौकरी तो हम भी डिजर्व करते हैं

दुबई सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए नई व्यवस्था शुरू की है. अब कई कर्मचारियों को हफ्ते में सिर्फ 4 दिन काम करना होगा और लगातार 3 दिन की छुट्टी मिलेगी. सरकार का कहना है कि इससे लोगों को आराम मिलेगा, काम का दबाव कम होगा और वो बेहतर काम कर पाएंगे.

4 दिन काम, 3 दिन छुट्टी... दुबई का नया नियम सुनकर लोग बोले- ऐसी नौकरी तो हम भी डिजर्व करते हैं
दुबई वीड‍ियो तेजी से वायरल हो रहा है.
फाइल फोटो

सोमवार का नाम सुनते ही अगर आपका मूड खराब हो जाता है, तो दुबई के सरकारी कर्मचारियों से शायद आपको थोड़ी जलन हो जाए. वजह भी खास है. वहां अब कई लोगों को हफ्ते में सिर्फ 4 दिन ऑफिस जाना होगा और उसके बाद लगातार 3 दिन की छुट्टी मिलेगी. इतना ही नहीं, कुछ कर्मचारियों के काम के घंटे भी कम कर दिए गए हैं. सरकार का कहना है कि जब लोग खुश रहेंगे, तभी बेहतर काम भी करेंगे. यही वजह है कि दुबई का ये फैसला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे 'ड्रीम वर्क लाइफ' बता रहे हैं.

Add image caption here

Add image caption here

आखिर क्या है पूरा मामला

दुबई सरकार ने गर्मियों के लिए 'Our Flexible Summer' नाम की नई योजना शुरू की है. ये 29 जून से 10 सितंबर 2026 तक चलेगी. इसका फायदा सिर्फ सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा. सरकार चाहती है कि गर्मी के मौसम में कर्मचारियों पर काम का बोझ थोड़ा कम रहे और उन्हें अपने परिवार और खुद के लिए भी समय मिल सके.

किसे मिलेगा 3 दिन का वीकेंड

नई व्यवस्था में कर्मचारियों को दो हिस्सों में बांटा जाएगा. एक समूह सोमवार से गुरुवार तक काम करेगा और शुक्रवार को छुट्टी रहेगी. यानी शनिवार और रविवार के साथ लगातार 3 दिन का वीकेंड मिलेगा. दूसरे समूह के कर्मचारी 5 दिन काम करेंगे, लेकिन उनके काम के घंटे कम होंगे और शुक्रवार को भी छोटी शिफ्ट रहेगी. कौन सा विभाग किस मॉडल पर चलेगा, इसका फैसला विभाग खुद करेगा.

क्यों लिया गया ये फैसला

सरकार का मानना है कि अगर कर्मचारियों को थोड़ा ज्यादा आराम मिलेगा तो उनका तनाव कम होगा. वो ज्यादा ताजगी के साथ काम करेंगे और उनका प्रदर्शन भी बेहतर होगा. पहले भी इस तरह की व्यवस्था आजमाई गई थी और अच्छे नतीजे मिलने के बाद इसे फिर से लागू किया गया है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे

इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. किसी ने लिखा, 'अब तो दुबई शिफ्ट होने का मन कर रहा है'" एक यूजर ने मजाक में कहा, 'भारत में तो सिर्फ स्ट्रेस और काम का बैलेंस है.' वहीं कई लोगों ने याद दिलाया कि फिलहाल ये सुविधा सिर्फ सरकारी कर्मचारियों के लिए है, इसलिए प्राइवेट नौकरी करने वालों को अभी इंतजार करना होगा.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: कौन है 228K फॉलोअर्स वाला 'फ्लाइंग डॉग' Ouka? हवा में ऐसे भरता है उड़ान, वीडियो देखकर लोग बोले- हमसे ज्यादा एडवेंचर तो ये करता है

यह भी पढ़ें: हाथ‍ियों के साथ सेल्‍फी लेना पड़ा भारी, गंगा नहाने आए युवकों को हाथ‍ियों के झुंड ने खूब दौड़ाया, वायरल वीड‍ियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dubai, Three Day Weekend, Trending, Viral News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com