विज्ञापन

बॉलीवुड डॉयरेक्टर रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, कॉल करने वाले शख्स ने मांगे 20 करोड़

रोहित शेट्टी के जुहू वाले बंगले पर 31 जनवरी और एक फरवरी के बीच रात में अचानक कुछ हमलावरों ने गोलीबारी की थी. गनीमत रही थी कि किसी को चोट नहीं पहुंची. मामले में पुलिस 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.

बॉलीवुड डॉयरेक्टर रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, कॉल करने वाले शख्स ने मांगे 20 करोड़
  • फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी को शनिवार सुबह फिर से धमकी भरा फोन आया जिसमें 20 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है
  • मुंबई पुलिस ने इस धमकी की जांच शुरू कर दी है और बिश्नोई गिरोह के शामिल होने को लेकर भी जांच कर रही है
  • रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग मामले में क्राइम ब्रांच ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है
मुंबई:

फिल्म डॉयरेक्टर रोहित शेट्टी को शनिवार सुबह एक बार फिर से धमकी भरा फोन आया. बताया जा रहा है कि कॉल करने वाले शख्स ने 20 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की है. रोहित शेट्टी के खिलाफ इस ताजा धमकी ने मुंबई पुलिस में हलचल मचा दी है. फोन करने वाले की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है और अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या इस घटना के पीछे भी बिश्नोई गिरोह का हाथ है.

कुछ महीने पहले, बिश्नोई गिरोह के सदस्यों ने रोहित शेट्टी के घर पर गोलीबारी की थी. क्राइम ब्रांच ने उस घटना के संबंध में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया है.

Latest and Breaking News on NDTV

घर पर फायरिंग में नेपाल से फंडिंग का खुलासा

मुंबई में प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़े सुराग हाथ लगे थे. क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया कि शूटर्स को एटीएम के जरिए घटना को अंजाम देने के लिए मोटी रकम दी गई थी और फंडिंग पड़ोसी देश नेपाल से हुई थी. फंडिंग की पुष्टि के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच ने जांच को और गहन कर दिया.
Latest and Breaking News on NDTV

फायरिंग को अंजाम देने वाले शूटर्स को दी गई रकम सीधे बैंक खातों में जमा कराई गई थी, जिसमें एटीएम के जरिए कैश ट्रांजैक्शन का इस्तेमाल किया गया. जांच में सामने आया कि आरोपियों के खाते में रकम अज्ञात व्यक्ति के जरिए डाली गई थी, जिसके बैंक डिटेल्स को पुलिस खंगालने की कोशिश कर रही है. मुंबई क्राइम ब्रांच साक्ष्य जुटा रही है कि पैसा कहां से आया और किसने भेजा. क्राइम ब्रांच के मुताबिक, इस लेनदेन का कनेक्शन नेपाल से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है.

बता दें कि रोहित शेट्टी के जुहू वाले बंगले पर अचानक कुछ हमलावरों ने गोलीबारी की थी. पुलिस के अनुसार 31 जनवरी और एक फरवरी के बीच रात 12 बजकर करीब 45 मिनट पर शेट्टी के नौ मंजिला आवासीय टावर पर पांच गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली इमारत में स्थित एक जिम के शीशे पर लगी. गनीमत रही थी कि किसी को चोट नहीं पहुंची. मामले में पुलिस 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के अलग-अलग जगहों से गिरफ्तारी की गई है.

इसे भी पढ़ें: Exclusive: साजिश से फरारी तक हर कदम में शामिल… रोहित शेट्टी फायरिंग केस में गिरफ्तार प्रदीप ने खोले कई राज

इसे भी पढ़ें: हवाला के पैसों से बनी थी रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की प्लानिंग, गोलू पंडित को लॉरेंस ने कहा था-मुंह बंद रखना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Shetty Firing Update, Rohit Shetty Firing News, Lawrence Bishnoi, Rohit Shetty Firing Hawala Network, Rohit Shetty Firing Hawala Funding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com