Airplane Color: आपने कभी भी हवाई यात्रा की है, तो आपने अक्सर देखा होगा कि प्लान सभी सफेद कलर के होते हैं, लेकिन कभी आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है. एयरपोर्ट पर अगली बार जब आप आसपास देखें, तो आपको पता चलेगा कि ज्यादातर प्लेन चाहे घरेलू हों या अंतरराष्ट्रीय सफेद रंग में रंगे होते हैं. एयरलाइंस अपने लोगो, रंगों या डिजाइन जोड़ती हैं, लेकिन बेस कलर हमेशा सफेद ही होता है. क्या यह सिर्फ एक पुरानी परंपरा है? नहीं इसके पीछे कई व्यावहारिक और वैज्ञानिक कारण हैं. असल में सफेद रंग चुनने के पीछे बहुत दिलचस्प बातें हैं, जो सिर्फ दिखावे से कहीं आगे जाती हैं. चलिए आपको बताते हैं प्लेन हमेशा सफेद क्यों होते हैं?
प्लेन का रंग सफेद क्यों होता है?
सफेद रंग सूरज की रोशनी और गर्मी को वापस लौटाता है. दरअसल, प्लेन कई घंटे आसमान में उड़ते हैं, जहां तेज धूप सीधे उन पर पड़ती है. सफेद रंग, गहरे रंगों के मुकाबले, धूप को ज्यादा अच्छी तरह परावर्तित (reflect) करता है. इससे प्लेन ज्यादा गर्म नहीं होता, उसके संवेदनशील हिस्से ओवरहीटिंग से बचते हैं और केबिन के अंदर का तापमान कंट्रोल करना आसान होता है. आसान शब्दों में कहें तो सफेद रंग विमान के लिए एक तरह का बड़ा उड़ता हुआ सनस्क्रीन है.
दरारें और नुकसान जल्दी दिखाई देते हैं
हवाई सफर में सुरक्षा सबसे जरूरी होती है. सफेद रंग की वजह से इंजीनियर और मेंटेनेंस टीम को विमान पर मौजूद दरारें, छोटे डेंट, तेल का रिसाव और जंग जैसी समस्याएं बहुत आसानी से दिखाई देती हैं. गहरे रंग इन समस्याओं को छिपा देते हैं, जिससे खराबी देर से पकड़ में आती है, लेकिन सफेद रंग में कोई भी नुकसान स्पष्ट रूप से दिख जाता है, जिससे इसे तुरंत ठीक किया जा सकता है और उड़ान और सुरक्षित बनती है.
सस्ता भी और ईंधन‑फ्रेंडली
हवाई जहाज को पेंट करना बहुत महंगा होता है. सिर्फ पेंट ही नहीं, बल्कि उसका वजन भी बढ़ता है. गहरे रंगों को अच्छी तरह चटख दिखाने के लिए ज्यादा परतें लगानी पड़ती हैं, जिससे वजन और लागत दोनों बढ़ जाते हैं. वहीं, सफेद रंग हल्का होता है, सस्ता पड़ता है, कम मेंटेनेंस लगती है और विमान का वजन कम बढ़ता है, इसलिए ईंधन की बचत होती है.
पक्षियों से होने वाली टक्कर कम होती हैदिलचस्प बात यह है कि शोध बताते हैं कि सफेद रंग के हवाई जहाज पक्षियों को ज्यादा आसानी से दिखाई देते हैं. आसमान में सफेद रंग तेजी से नजर आता है, जबकि गहरे रंग उतने साफ नहीं दिखते. इससे पक्षी दूर से ही विमान को देख लेते हैं, वे समय रहते दूर हट जाते हैं और Bird Strike की संभावना कम हो जाती है.