विज्ञापन

World Consumer Rights Day 2026: AC-फ्रिज की Star Rating असली है या नकली? खरीदने से पहले ऐसे करें चेक, नहीं लगेगा बिजली बिल का झटका

भारत में इलेक्ट्रॉनिक सामान की स्टार रेटिंग Bureau of Energy Efficiency (BEE) देता है. यह सरकारी संस्था अलग-अलग उपकरणों की जांच करती है और उनकी बिजली खपत के आधार पर स्टार रेटिंग तय करती है.

World Consumer Rights Day 2026: AC-फ्रिज की Star Rating असली है या नकली? खरीदने से पहले ऐसे करें चेक, नहीं लगेगा बिजली बिल का झटका
AC-फ्रिज की Star Rating कैसे चेक करें?

World Consumer Rights Day 2026: हर साल 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस (World Consumer Rights Day) मनाया जाता है. इस दिन का मकसद उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों और सही खरीदारी के बारे में जागरूक करना है. आज के समय में जब लोग एसी, फ्रिज, पंखा या टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते हैं, तो कीमत और फीचर्स के साथ-साथ उसकी स्टार रेटिंग भी जरूर देखते हैं. स्टार रेटिंग से पता चलता है कि कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान कितनी बिजली खर्च करेगा. यानी जिस प्रोडक्ट पर ज्यादा स्टार होते हैं, वह आमतौर पर कम बिजली खर्च करता है. जैसे- 5-स्टार रेटिंग वाला AC या फ्रिज बिजली बचाने में बेहतर माना जाता है, जबकि 1 या 2-स्टार वाले उपकरण ज्यादा बिजली खर्च कर सकते हैं. हालांकि, अक्सर कुछ ऐसे मामले भी सामने आते हैं, जिनमें प्रोडक्ट पर लगी रेटिंग ही सही नहीं होती. इसलिए खरीदने से पहले इसकी जांच करना जरूरी है. आइए जानते हैं आप कैसे पता कर सकते हैं कि AC-फ्रिज या TV की Star Rating असली है या नकली-

यह भी पढ़ें- Google का बड़ा अपडेट: Chrome में मिला Gemini AI, अब हिंदी में भी पूछ सकेंगे सवाल

स्टार रेटिंग कौन देता है?

सबसे पहले बता दें कि भारत में इलेक्ट्रॉनिक सामान की स्टार रेटिंग Bureau of Energy Efficiency (BEE) देता है. यह सरकारी संस्था अलग-अलग उपकरणों की जांच करती है और उनकी बिजली खपत के आधार पर स्टार रेटिंग तय करती है. हर AC, फ्रिज या दूसरे उपकरण पर एक स्टिकर लगा होता है, जिसमें लाल रंग के स्टार बने होते हैं. जितने ज्यादा स्टार रंगे होते हैं, उतना ही वह उपकरण बिजली बचाने वाला माना जाता है. स्टिकर पर बिजली की खपत और साल की जानकारी भी लिखी होती है.

खरीदने से पहले ऐसे करें जांच

अगर आप नया AC, फ्रिज या कोई और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने जा रहे हैं, तो उसकी स्टार रेटिंग जरूर चेक करें. इसके लिए आप BEE की आधिकारिक मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं.

ऐप में अलग-अलग प्रोडक्ट की कैटेगरी दी होती है, जैसे AC, फ्रिज और पंखा. यहां आप कंपनी या मॉडल का नाम सर्च कर सकते हैं. अगर आपका प्रोडक्ट वहां दिख जाता है, तो समझिए उसकी रेटिंग सही है. अगर नहीं दिखता, तो हो सकता है वह प्रोडक्ट BEE में रजिस्टर न हो.

ज्यादा स्टार क्यों होते हैं बेहतर?

ज्यादा स्टार रेटिंग वाले उपकरण शुरुआत में थोड़े महंगे हो सकते हैं, लेकिन वे कम बिजली खर्च करते हैं. इससे हर महीने आने वाला बिजली बिल कम हो सकता है. वहीं, कम स्टार रेटिंग वाले या बिना रेटिंग वाले उपकरण सस्ते तो मिल सकते हैं, लेकिन वे ज्यादा बिजली खर्च करते हैं. इसलिए नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय स्टार रेटिंग जरूर देखना चाहिए.

इस तरह ये छोटी-सी जांच आपको गलत खरीदारी से बचा सकती है और लंबे समय में पैसे की बचत भी करा सकती है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com