विज्ञापन

PM Kisan Yojana: बस आज और कर लें इंतजार, कल खाते में आएगी 22वीं किस्त, जान लें जल्दी से चेक करने का तरीका

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब 22वीं किस्त जारी होने वाली है. किसानों को इसके लिए बस आज भर का इंतजार करना होगा, क्योंकि सरकार कल यानी 13 मार्च को किस्त जारी कर देगी.

PM Kisan Yojana: बस आज और कर लें इंतजार, कल खाते में आएगी 22वीं किस्त, जान लें जल्दी से चेक करने का तरीका
पीएम किसान योजना

PM Kisan Yojana 22nd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब 22वीं किस्त जारी होने वाली है. किसानों को इसके लिए बस आज भर का इंतजार करना होगा, क्योंकि सरकार कल यानी 13 मार्च को किस्त जारी कर देगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि यह योजना सरकार द्वारा चलाई जाती है और इस योजना के तहत लाभार्थियों को साल में तीन बार यानी हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं. इसी कड़ी में आइए जानते हैं, कि किस्त जारी होने के बाद आप कैसे चेक कर सकते हैं, कि आपके खाते में पैसे आए या नहीं...

यह भी पढ़ें: LPG Gas Cylinder: अगर बुकिंग के बाद भी डीलर नहीं दे रहा गैस सिलेंडर तो कहां करें शिकायत? ये रहे भारत गैस, इंडेन और HP के हेल्पलाइन नंबर

चेक करने का पहला तरीका

पीएम किसान योजना की किस्त जारी होने के बाद सरकार द्वारा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजा जाता है. इसके अलावा अकाउंट होल्डर यानी खाताधारक के पास बैंक से भी मैसेज आता है, जिसमें बताया जाता है, कि खाते में 2 हजार रुपये आ चुके हैं. ऐसे में पात्र किसान मोबाइल में मैसेज से चेक कर सकते हैं, कि पैसे आए कि नहीं.

चेक करने का दूसरा तरीका

अगर आपके मोबाइल में पैसे क्रेडिट होने के बाद भी मैसेज नहीं आता है, तो आप नजदीकी ATM में जाकर अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं. आप स्टेटमेंट में चेक कर सकते हैं, कि अकाउंट में 2 हजार रुपये आए कि नहीं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Ajay Kumar Patel

आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं, ऐसे करें चेक 

किसान अपने नाम की स्थिति आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इसके लिए- 

  • पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. 
  • यहां 'Farmers Corner' में 'Know Your Status' ऑप्शन पर क्लिक करें. 
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा भरें. 
  • इसके बाद किसान देख सकते हैं कि उनका ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग और आधार बैंक सीडिंग पूरा है या नहीं.

क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना?

पीएम किसान योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को की गई थी. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि साल में 3 बार दी जाती है, जिसमें हर 4 महीने में 2-2 हजार रुपये मिलते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com