भारत सरकार अपने देश के नागरिकों को कई सोशल सिक्योरिटी स्कीम ऑफर करती है. नागरिकों की जरूरत के मुताबिक सरकार समय-समय पर नई स्कीम लाती रहती है. ऐसी ही एक स्कीम है प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PradhanMantri Vaya Vandana Scheme). इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने 4 साल पहले साल 2017 में की थी. इसे वरिष्ठ नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है क्योंकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए उनके जीवनयापन का मुख्य जरिया उनकी पेंशन होती है और इसी के आधार पर सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) में निवेश करना एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है.
बता दें कि भारत सरकार की ये योजना लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन यानी LIC द्वारा नियंत्रित की जाती है और इस के तहत वरिष्ठ नागरिकों को अपने निवेश पर अच्छा ब्याज मिलता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
- - ये भी पढ़ें - -
* NPS सब्सक्राइबर्स और नए निवेशकों के लिए खुशखबरी! 65 की उम्र के बाद भी खुलेगा अकाउंट, जानें नए नियम
* Atal Pension Yojana के सब्सक्राइबर्स की संख्या 3.30 करोड़ के पार, FY22 में खुले 28 लाख नए खाते
सरकार की इस योजना के फायदा 60 साल से ज्यादा उम्र का हर नागरिक उठा सकता है. 60 साल या उससे अधिक वर्ष के व्यक्ति मंथली पेंशन का ऑप्शन चूज करते हैं तो उन्हें 10 सालों तक 7.4 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा और अगर वार्षिक पेंशन का ऑप्शन चूज करते हैं तो उन्हें 10 सालों के लिए 7.66 की दर से अच्छा इंट्रेस्ट रेट मिलता है. भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते ब्याज दरों में हाल ही में कुछ कटौती की गई है लेकिन इसके बावजूद भी यह FD और अन्य पेंशन स्कीम के मुकाबले एक बेहतर विकल्प जरूर है.
कैसे कर सकते हैं निवेशये एक वन टाइम इन्वेस्टमेंट स्कीम है यानी इस स्कीम के तहत आपको पूरा इन्वेस्टमेंट एक बार में ही करना होगा. इस योजना के तहत 1,000 रुपये प्रति माह की पेंशन के लिए आपको 1,62,162 रुपये का वन टाइम इन्वेस्टमेंट करना होगा जो आपको एक बार में देना होगा. बात करें इंवेस्टमेंट कैप की तो इस स्कीम में अधिकतम 15 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है और इसके तहत आपको 10 साल तक 9,250 रुपये की मंथली पेंशन मिलेगी.
खास बात ये है कि आपने जितनी रकम का निवेश किया है उसे LIC 10 साल बाद आपको लौटा भी देगी. इस स्कीम में आपको कई पेंशन प्लान मिलते हैं. आप मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना कोई भी ऑप्शन सेलेक्ट कर पेंशन ले सकते हैं लेकिन यह ध्यान रहे कि एक बार सिलेक्ट करने के बाद पेमेंट ऑप्शन को बदल नहीं सकते.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं