दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है. अगर आप दिल्ली के दक्षिणी हिस्से या आसपास के इलाकों में रहते हैं, तो अगले दो दिनों के लिए पानी की व्यवस्था पहले से कर लें. दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने हाल ही में अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में बताया गया है कि खिजराबाद गांव और तैमूर नगर नाले के पास हाल ही में 1500 mm व्यास वाली माइल्ड स्टील पानी की पाइपलाइन (GK मेन) बिछाई गई है. अब इस पाइपलाइन को जोड़ने का काम किया जा रहा है. इसके कारण कई इलाकों में 6 जुलाई 2026 की सुबह 10 बजे से 7 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी.
किन-किन इलाकों में होगा असर?
पानी की सप्लाई का असर ईस्ट ऑफ कैलाश के डी, ई और एफ ब्लॉक, संत नगर, गीतांजलि एन्क्लेव, नवजीवन विहार, साकेत, खिड़की, हौज रानी, मालवीय नगर, शेख सराय फेज-1 और 2, स्वामी नगर, सावित्री नगर, चिराग दिल्ली, लाडो सराय, कटवारिया सराय, अदचीनी, सर्वोदय एन्क्लेव, नेब सराय, सैदुलाजाब, फ्रीडम फाइटर एन्क्लेव, IGNOU, कालू सराय, पंचशील पार्क, पुष्प विहार, GK- II ओएचटी, GK- III, अलकनंदा अपार्टमेंट, डीडीए फ्लैट्स कालकाजी, पॉकेट-52, CR पार्क, श्रीनिवासपुरी, गढ़ी, एशियन गेम्स विलेज, ग्रीन पार्क, हौज खास, वसंत कुंज के सभी पॉकेट, चतरपुर, महरौली, सराय काले खां, आश्रम, जंगपुरा-बी, जसोला, बदरपुर, मदनपुर खादर, जैतपुर, मिथापुर, सरिता विहार और आसपास के कई इलाकों में देखने को मिलेगा.
लोगों के लिए जरूरी सलाहदिल्ली जल बोर्ड ने सभी प्रभावित इलाकों के लोगों से अपील की है कि वे पहले से पर्याप्त पानी जमा कर लें. पानी का इस्तेमाल केवल जरूरी कामों के लिए करें ताकि सप्लाई बहाल होने तक किसी तरह की परेशानी न हो. हालांकि, अगर बहुत जरूरी स्थिति बनती है तो पानी के टैंकर की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी.
पानी की जरूरत होने पर यहां करें संपर्कअगर पानी की कमी की वजह से आपात स्थिति बनती है या पानी का टैंकर चाहिए, तो दिल्ली जल बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क किया जा सकता है. इसके अलावा सेंट्रल कंट्रोल रूम के नंबर 011-23634469 और 9650291021 भी जारी किए गए हैं. आर.के. पुरम वॉटर इमरजेंसी के लिए 011-71859657, चतरपुर के लिए 8796443117, वसंत कुंज के लिए 8076840764 और 9650455448, जबकि सराय काले खां यूजीआर के लिए 7428040746 पर संपर्क किया जा सकता है.
Water supply will remain affected from 06 July 2026 (10:00 AM) to 07 July 2026 (04:00 PM) due to the interconnection of a newly laid water pipeline (GK Main) near Khizrabad Village, Taimoor Nagar Drain, in compliance with the directions of the Hon'ble High Court of Delhi.… pic.twitter.com/UoKlvttxgr
— Delhi Jal Board (@DelhiJalBoard) July 2, 2026
दिल्ली जल बोर्ड ने इस असुविधा के लिए खेद जताया है और लोगों से सहयोग की अपील की है.
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के इस इलाके में सड़क-पानी और सीवर की समस्या होगी दूर, GDA ने बनाई योजना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं