विज्ञापन

दिल्ली में 22 मई को इन सड़कों पर बढ़ सकती है परेशानी, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 22 मई को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. कल राजधानी के कुछ इलाकों में ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो सकती है और कुछ रास्तों पर डायवर्जन भी किया जा सकता है.

दिल्ली में 22 मई को इन सड़कों पर बढ़ सकती है परेशानी, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें
कल दिल्ली में इन इलाकों में प्रभावित रहेगा ट्रैफिक

Delhi Traffic Advisory: अगर आप कल यानी 22 मई को दिल्ली में कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं, खासकर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या राजघाट के आसपास के इलाकों में, तो यह खबर आपके बहुत काम की है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर लोगों को पहले से सतर्क रहने की सलाह दी है. 22 मई 2026 को राजघाट स्थित महात्मा गांधी स्मृति स्थल पर एक सरकारी कार्यक्रम होने वाला है. इस कार्यक्रम में कई बड़े अधिकारी और खास मेहमान शामिल होंगे. इसे देखते हुए सुबह कुछ इलाकों में ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो सकती है और कुछ रास्तों पर डायवर्जन भी किया जा सकता है.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यह जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर शेयर की है. लोगों से कहा गया है कि यात्रा की योजना पहले से बना लें ताकि परेशानी से बचा जा सके.

किस समय प्रभावित रहेगा ट्रैफिक?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 22 मई को सुबह 10 बजे से 11:30 बजे के बीच ट्रैफिक प्रभावित रह सकता है. इस दौरान राजघाट और आसपास के कई इलाकों में ट्रैफिक कंट्रोल किया जा सकता है.

इन रास्तों पर हो सकता है ट्रैफिक डायवर्जन
  • आईटीओ चौक
  • दिल्ली गेट
  • गुरु नानक चौक
  • शांतिवन चौक
  • राजघाट डीटीसी डिपो
  • आईपी फ्लाईओवर
इन रास्तों पर भी रह सकता है असर
  • आईटीओ चौक से दिल्ली गेट तक बीएसजेड मार्ग
  • शांतिवन चौक से आईपी फ्लाईओवर
  • आसफ अली रोड पर दिल्ली गेट से एन.एस. मार्ग
  • शांतिवन चौक से निषाद राज मार्ग
  • गुरु नानक चौक से रंजीत सिंह फ्लाईओवर
  • राजघाट डीटीसी डिपो से रिंग रोड बायपास
एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वाले लोग रखें ध्यान

अगर 22 मई को आपकी फ्लाइट या ट्रेन है, तो घर से थोड़ा जल्दी निकलें. ट्रैफिक की वजह से रास्ते में समय ज्यादा लग सकता है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को पहले से यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी है.

पार्किंग को लेकर भी दी गई सलाह

लोगों से कहा गया है कि वाहन केवल तय पार्किंग जगहों पर ही खड़े करें. सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने से ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ सकती है.

ऐसे लें रियल टाइम अपडेट

ट्रैफिक की ताजा जानकारी के लिए आप दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक चैनलों से जुड़े रह सकते हैं- 

  • वेबसाइट: traffic.delhipolice.gov.in
  • व्हाट्सऐप नंबर: 8750871493
  • हेल्पलाइन: 1095 / 011-25844444
     

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com