आजकल के डिजिटल दौर में साइबर अपराध के मामले काफी ज्यादा बढ़ते जा रहे हैं. स्कैमर्स नए-नए तरीके अपना रहे हैं और जानकारी के अभाव में लोग उसमें फंस जाते हैं. साथ ही अपनी पर्सनल डिटेल्स के साथ-साथ अपनी मेहनत की कमाई भी खो बैठते हैं. हाल ही में एक ऐसे स्कैम के बारे में पता चला है जिसमें साइबर अपराधी साइबर क्राइम रिपोर्ट करने की फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि ये स्कैम कैसे हो रहा है और इससे सेफ कैसे रहें. इसकी जानकारी गृह मंत्रालय की I4C यूनिट ने दी है. आइए जानते हैं...
कैसे हो रहा है स्कैम?
I4C की आधिकारिक X पोस्ट के मुताबिक अगर आप किसी ब्राउजर पर सर्च कर रहे हैं कि साइबर क्राइम को कैसे रिपोर्ट करें. ऐसे में हो सकता है कि आप किसी और फेक वेबसाइट पर पहुंच जाएं. दरअसल, साइबर स्कैमर्स National Cyber Crime Reporting Portal के स्क्रीनशॉट इस्तेमाल कर फेक वेबसाइट बनाकर लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं. इस फर्जी वेबसाइट पर 'Your Device/Computer has been blocked' जैसा नॉटिफिकेशन आ सकता है. इसके बाद डिवाइस को अनब्लॉक करने के लिए पैसों की मांग की जाती है. ऐसे में I4C ने लोगों से न घबराने की अपील की है. साथ ही किसी तरह का पेमेंट भी आपको नहीं करना है.
🚨Scam Alert!
— CyberDost I4C (@Cyberdost) June 25, 2026
Scammers are using screenshots & fake versions of the National Cyber Crime Reporting Portal to trick citizens searching for "how to report cybercrime" pic.twitter.com/j64yFVvuIZ
I4C ने बताया की सरकार कभी भी फर्जी लिंक से जरिए किसी भी तरफ का फाइन या पेमेंट नहीं करवाती है. ऐसे में पेज को तुरंत बंद कर दीजिए और Suspicious लिंक को रिपोर्ट कर दीजिए. साइबर क्राइन रिपोर्ट करने के लिए हमेशा ब्राउजर पर खुद http://cybercrime.gov.in टाइप करें.
सेफ कैसे रहें?
इस स्कैम से सेफ रहने के लिए आपको कुछ जरूरी टिप्स अपनानी होंगी.
- सर्च रिजल्ट पर भरोसा करने के बजाय हमेशा ब्राउजर पर http://cybercrime.gov.in टाइप करें.
- 'your device has been blocked' को हमेशा नजरंदाज करें.
- सरकार कभी भी फर्जी पॉप-अप्स के जरिए किसी तरह का पेमेंट नहीं करवाती है.
अगर ठगी हो जाए तो क्या करें?
अगर आप अनजाने में इस ठगी का शिकार हो जाते हैं, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें. इसके अलावा राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: आज और कल गुरुग्राम में लगने जा रहा है वॉटर बिलिंग कैंप, पानी के बिल से जुड़ी समस्याएं होंगी दूर, जानें पूरी डिटेल
यह भी पढ़ें: दिल्ली में 30 जून से शुरू होगा SIR, जानिए लास्ट एसआईआर में कैसे खोजें अपना नाम, ये रहा प्रोसेस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं